मौसम चाहें जो भी चेहरा धोना हमेशा जरूरी होता है। त्वचा को खूबसूरत और क्लियर बनाने के लिए आपको दिन में कम से कम 2 से 3 बार तक चेहरे को सही तरीके से साफ करना चाहिए। सुबह उठने के बाद और रात में सोने से पहले नाइट स्किन केयर रूटीन फॉलो करना भी जरूरी है। त्वचा को साफ करने के लिए अक्सर लोग स्किन क्लींजर या फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं। इससे फेस को डीप क्लीन करने में मदद मिलती है।

हमेशा केमिकल युक्त चीजों को चेहरे पर लगाने की बजाय कभी-कभी आपको प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। मार्केट में यूं तो कई तरह के स्किनकेयर प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं, लेकिन नेचुरल चीजों का इस्तेमाल हमेशा फायदेमंद होता है। सुबह उठने के बाद फेस वॉश की बजाए चेहरा धोने के लिए आप नेचुरल चीजों को यूज करें। इससे गजब का निखार आएगा। आइए जानें इसके बारे में।

सुबह उठने के बाद किससे चेहरा धोएं?

सुबह आप चेहरे को बेसन से धो सकते हैं। इससे न केवल डेड स्किन सेल्स हटती है। दाग-धब्बे, झाइयां, झुर्रियां और एक्सेस ऑयल भी हटता है। निखार (Glow) पाने के लिए बेसन (Besan) को आप फेस वॉश की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन में आप थोड़ी सी हल्दी, दही मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके बाद 2 मिनट हल्के हाथ से चेहरे पर मसाज करें। फिर कुछ देर इसे ऐसे ही छोड़ दें। फिर नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।

बेसन से चेहरा धोने के फायदे

सुबह उठकर बेसन से चेहरा धोने से फेस की गंदगी हटती है। ओपन पोर्स को छोटा करने में मदद मिलती है।
चेहरे पर उगने वाले छोटे-छोटे बाल भी बेसन से हट जाते हैं। इससे पिग्मेंटेशन से छुटकारा मिलता है।
चेहरे से टैनिंग (Tanning) कम करने के लिए भी आप बेसन का फेस पैक सुबह लगा सकते हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।