Moringa Benefits for Skin: आज के समय में खराब जीवनशैली का असर त्वचा पर भी पड़ने लगा है। प्रदूषण, धूप, गलत खानपान और तनाव के कारण कई बार चेहरे की निखार चली जाती है और आंखों के नीचे कालापन दिखने लगता है। कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी स्किन रूखी और बेजान हो जाती है।

त्वचा के लिए बेहतर होता है मोरिंगा

ऐसे में अगर आपकी स्किन रूखी और डल हो गई है, तो अपने खाने में मोरिंगा को शामिल कर सकते हैं। दरअसल, मोरिंगा को सुपरफूड कहा जाता है, जो सेहत और त्वचा दोनों के लिए काफी लाभदायक माना जाता है।

मोरिंगा में पाए जाते हैं कई पोषक तत्व

मोरिंगा में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को चमकदार और हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होती है, जो बॉडी की इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में मदद करते है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं।

मोरिंगा को खाने में कैसे करें शामिल

सुबह : नाश्ते में मोरिंगा पाउडर को दूध, दही या स्मूदी में मिलाकर ले सकते हैं। चाहें तो मोरिंगा पराठा भी बना सकते हैं।

दोपहर : मोरिंगा की पत्तियों को सलाद, सूप या सब्जी में डालकर खाया जा सकता है। यह पेट को हल्का रखने के साथ पर्याप्त पोषण भी देता है।

शाम : शाम के समय मोरिंगा चाय भी ले सकते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करने के साथ त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करती है।

रात : रात के भोजन में मोरिंगा की सब्जी बनाकर शामिल किया जा सकता है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।