Moong Dal Mangoda Recipe For Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने की परंपरा है। खिचड़ी के साथ-साथ इस दिन कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इनमें से एक है मूंग दाल के मंगोड़े। इसे बनाना न केवल आसान है बल्कि खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। संक्रांति पर आपके यहां भी मेहमान आने वाले हैं तो आप शाम को चाय के साथ इन्हें सर्व कर सकते हैं। यूं तो मंगोड़े बनाने के लिए दाल को रात में भिगो दिया जाता है, लेकिन अगर आप अभी भी दाल भिगोएंगे तो 4 से 5 घंटे में दाल से आप मंगोड़े आराम से बना सकती हैं। हरी चटनी के साथ इन्हें सर्व करें। इसका स्वाद चखते ही मेहमान खुश हो जाएंगे। मेहमान नहीं भी आ रहे हैं तो घर-परिवार के लोगों के लिए भी आप इसे बना सकते हैं।

मूंग दाल के मंगोड़े बनाने की रेसिपी

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

200 ग्राम हरी छिलके वाली मूंग की दाल
1-2 चुटकी हींग
3-4 कटी हुई हरी मिर्च
1 इंच बारीक कटा हुआ अदरक
½ कटोरी कटी हुई प्याज
¼ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
हरा धनिया
स्वादानुसार नमक
डीप फ्राई करने के लिए तेल

मूंग दाल के मंगोड़े की रेसिपी

मूंग दाल के मंगोड़े बनाने के लिए मूंग की दाल को करीब 4-5 घंटों के लिए पानी में भिगो दें। ताकि सही तरीके से फूल जाएगी। अब दाल को हाथ से मसलें। ऐसा करने से उसके ऊपर के छिलके निकाल जाते हैं। अब दाल को मिक्सर में डालकर हल्का दरदरा पीस लें। एक बात का ध्यान रखें कि दाल में पानी ज्यादा न डालें। ऐसा करने से आपके पकोड़े खराब हो सकते हैं। पिसी हुई दाल को बॉउल में निकाल लें। अब आपको इसमें लाल मिर्च पाउडर, हींग, नमक और अन्य मसालें डालने हैं। सभी चीजों को अच्छी तरह से फेंट लें। अब इसमें अदरक, प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं। कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें पकोड़े डाल दें। इन्हें धीमी आंच पर कुरकुरे और डार्क ब्राउन होने तक पकाएं। इसी तरह पूरे बैटर से मंगोड़े बना लें।