Mooli ke Patte Recipe: मूली की तरह उसके पत्ते भी काफी फायदेमंद होते हैं। बहुत सारे लोग मूली को सलाद में खाना पसंद करते हैं। ऐसे में मूली को तो साफ करके वो खा लेते हैं लेकिन उसके पत्तों को फेंक देते हैं। क्या आपको पता है इन पत्तों में ऐसे गुण होते हैं जो वजन घटाने में आपकी मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं इनमें फाइबर काफी अच्छी मात्रा में होता है ऐसे में यह मोटपे पर सीधे असर डालता है। फाइबर वाली चीजें खाने से पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है, ऐसे में बार-बार कुछ खाने की क्रेविंग नहीं होती है। साथ ही शरीर में एनर्जी रहती है और एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में मदद मिलती है। ऐसे में आप मूली के पत्तों से 5 रेसिपी बनाकर सर्दियों में ट्राई कर सकते हैं।
मूली के पत्ते की चटनी | Mooli ke patte ki chutney
मूली के पत्ते से आप सर्दियों में स्वादिष्ट चटनी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पत्तों को धोकर काट लें। इसके बाद इसमें मूंगफली, लाल मिर्च और लहसुन भूनकर मिलाएं। अब इसमें करीब 1 चुटकी पीली सरसों डाल दें। सभी चीजों को पीस लें। अंत में सरसों का तेल और नमक मिलाएं। आपकी स्वादिष्ट चटनी तैयार है।
मूली के पत्तों के पराठे | Mooli ke patte ka paratha
मूली के पराठे तो आपने कई बार खाएं होंगे लेकिन क्या कभी इसके पत्तों से पराठे बनाएं हैं। जी हां वो भी खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं। इन्हें बनाने के लिए पत्तों को काटकर इसमें आटा में मिला लें। फिर इसमें प्याज, धनिया पत्ती और हरी मिर्च काटकर मिलाएं। बाद में नमक और अजवाइन डालें। आटा तैयार करें। इसे बेल लें और फिर पका लें।
मूली के पत्ते की भुजिया | Mooli ke patte ki bhujiya
सर्दियों में आने वाली ताजी मूली के पत्ते की भुजिया खाने में स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले मूली के पत्तों को काट लें। फिर इनमें 2 आलू डाल लें। अब कढ़ाई में हल्का सा तेल डालकर प्याज और लाल मिर्च भूनें। फिर आलू और उसके बाद टमाटर डालकर भूनें। फिर मूली का पत्ता डालें, नमक डालें और भूजिया को ढककर पकाएं।
मूली के पत्ते का सलाद | Mooli ke patte ka salad
मूली के पत्ते से आप खास सलाद भी बना सकते हैं। यह फाइबर से भरपूर होता है। साथ ही वेट लॉस करने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए मूली के पत्ते को काट लें। इसमें टमाटर और गाजर मिलाएं। अब नमक और काली मिर्च का छिड़काव करें, सलाद तैयार है।
मूली के पत्तों की सब्जी | Mooli ke patte ki sabji
मूली के पत्तों ले आप सब्जी भी तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन और पीली सरसों के साथ टमाटर की ग्रेवी तैयार करें। सब्जी बनाने का दूसरा तरीका यह है कि आप इसे आलू के साथ बना सकते हैं। तो करना ये है कि लहसुन और सरसों के बीजों को पीस लें। इसके बाद एक तेल में सरसों का तेल डालें और काली सरसों का तड़का लगाएं। मूली के पत्ते डालें और सबको पका लें। इसमें धनिया पत्ती मिलाएं और सब्जी को तैयार करें।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
