Monsoon Gardening: बारिश के दिनों में मच्छरों की संख्या काफी बढ़ जाती है। जगह-जगह पानी भरने से मच्छर तेजी से पनपने लगते हैं। घरों में जाली वाले दरवाजे जरा सी देर खोलने पर इनका पूरा कुनवा अंदर आने को तैयार रहता है। मच्छर के काटने से डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारी होने का भी खतरा रहता है।
ऐसे में इनसे बचने के लिए आप घर में कुछ ऐसे पौधे लगा सकते हैं, जो मच्छरों को आपसे दूर रखेंगे। बारिश का मौसम इन पौधों को लगाने के लिए परफेक्ट है। इन पौधों को लगाने से प्राकृतिक रूप से मच्छरों को घर में प्रवेश करने से रोका जा सकता है। खिड़की या फिर घर के दरवाजे पर इन्हें लगाने से ये ज्यादा असरदार साबित होंगे। आइए जानते हैं इनके नाम।
लेमनग्रास / सिट्रोनेला घास
इस पौधे की गंध से मच्छर दूर भागते हैं। इसमें सिट्रोनेला तेल होता है। ये बाहरी सुरक्षा के लिए दरवाज़ों और आंगन के पास गमलों में लगाया जा सकता है।
लैवेंडर
लैवेंडर में लिनालूल और लिनालिल एसीटेट होते हैं, जो मच्छरों को पसंद नहीं होते हैं। इसे खिड़कियों या बैठने की जगह के पास लगाने से सुंदरता और सुरक्षा दोनों बढ़ती है।
कटनीप
कटनीप में नेपेटालैक्टोन होता है, जो मच्छरों को दूर भगाने में मदद करता है। इससे मच्छर ही नहीं कई तरह के कीट-पतंगे दूर भागते हैं। इस घर में लगाया जा सकता है।
तुलसी
लेमन तुलसी या लाइम तुलसी की किस्मों में, तुलसी से एक तेज़ सुगंध निकलती है जो मच्छरों को दूर रखती है। इसका उपयोग खाना पकाने में भी किया जा सकता है।
रोज़मेरी
रोज़मेरी के पौधे से मच्छर और अन्य कीड़े को दूर भगाते हैं। इससे आप घर में ब्यूटी या स्किन केयर में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें:
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।