Mogra Plant Care in Summer: मोगरे का पौधा घर की शोभा को बढ़ाता ही है, लेकिन इसकी भीनी-भीनी खुशबू से वातावरण भी महक उठता है। वहीं, गर्मी के मौसम में इसकी केयर करना काफी मुश्किल होता है। तेज धूप के कारण यह जल्दी सूखने लगता है। कई बार घर की बालकनी में लगाए गए पौधों में फूल नहीं खिलते हैं। ऐसे में आप कुछ उपायों को फॉलो कर सकते हैं।

मोगरे के पौधे में डालें सरसों की खली

अगर आपके मोगरे के पौधे में भी फूल नहीं आ रहे हैं, तो आप इसमें सरसों की खली को डाल सकते हैं। दरअसल, मोगरे के पौधे को खिलने के लिए भरपूर पोषण की जरूरत होती है। यह सबसे सस्ता और काफी असरदार उपाय है। सरसों की खली से मिट्टी को पोषण मिलता है। इससे पौधे की जड़ें भी मजबूत होती है। यह फूल आने की प्रक्रिया को काफी तेज कर देता है।

पौधों में सरसों की खली का उपयोग कैसे करें?

सरसों की खली को आप पानी में भिगोकर उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप एक लीटर पानी में करीब 100 ग्राम खली को एक दिन भिगोकर रखें। इसके बाद इस घोल को मोगरे के पौधे में सप्ताह में एक बार डालें। ध्यान रखें कि यह घोल सीधे पत्तियों पर न पड़े। आप इसको मिट्टी में ही डालें।

पौधों में खली डालने के फायदे

पौधों में खली डालने से फूलों की संख्या बढ़ती है। इससे गुच्छों में फूल खिलते हैं। इससे पौधों की ग्रोथ अच्छी होती है और पत्तियां भी हरी-भरी रहती हैं। मिट्टी में इसको डालने से इसकी उर्वरता बनी रहती है।