Decoration ideas for Hariyali teej 2024: सावन का महीना यानी पूजा-पाठ का सुंदर महीना। इस महीने महिलाएं पूरी खूबसूरती से तैयार होती हैं और फिर शंकर पार्वती की पूजा करती हैं। साथ ही इस महीने में तमाम प्रकार के व्रत-त्योहार आते हैं जिसमें से एक है हरियाली तीज। इस साल हरियाली तीज 7 अगस्त को आ रही है और इस दिन महिलाएं तैयार होकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इसके अलावा पूरे घर की सजावट करती हैं और पूजा के लिए सुहागन औरतों को बुलाती हैं।
ऐसे में अगर आप भी इस बार अपने घर पर हरियाली तीज पार्टी (Hariyali teej Party) रख रही हैं तो इन टिप्स की मदद से अपने घर की सजावट कर सकती हैं।
हरियाली तीज पर करें ये ग्रीन ग्रीन डेकोरेशन-Green decoration ideas for Hariyali teej 2024
ग्रीन लीफ डेकोरेशन थीम-Green leaf theme decoration
हरियाली तीज पर आप अपने घर की ग्रीन लीफ डेकोरेशन कर सकती हैं। आपको करना ये है कि बाजार में मिलने वाले नकली पत्तों के साथ घर की दीवारों को सजाना है। इसके बाद असली पत्तों से सजावट की जाती है। इस तरह से आप अपने पूरे घर को ग्रीन लीफ थीम के साथ डेकोरेट कर सकती हैं।
घर के दरवाजों को सजाएं केले के पत्ते से-decoration with banana leaves
आप केले के पत्ते से अपने घर की सजावट कर सकती हैं। इसके लिए दो केले के पत्तों को तोड़कर लाएं और फिर इसे अपने गेट पर या दरवाजे के दोनों तरफ लगाकर बांध दें। इसके बाद सामने एक सुंदर सी रंगोली बना लें।
फूल और आम के पत्तों का तोरण बनाएं-Green leaf toran
इसके बाद गेट पर आप तोरण बनाकर भी लगा सकती हैं। इस तोरण को बनाने के लिए आप फूल पत्तों के डिजाइन्स बना सकते हैं और उससे पूरे गेट की सजावट कर सकती हैं।
मिट्टी के भगवान बनाएं-Mitti Shivling
ये पूरा मौका नेचर से जुड़ा हुआ है। ऐसे में आप मिट्टी से शिवलिंग बनाकर ईश्वर की पूजा कर सकते हैं और इसके आस-पास की सजावट कर सकते हैं। ये बेहद खूबसूरत नजर आता है और आपको पूजा करना भी इस दौरान अच्छा लगेगा।
झूला लगाएं और फूलों से सजाएं-Jhula Decoration ideas
आप झूला लगाकर और झूले को फूलों से सजाकर इस हरियाली तीज पार्टी को और खूबसूरत बना सकते हैं। ये बेहद खूबसूरत लगता है तो फूलों की माला बनाएं और पत्तियों से झूला सजाएं। तो इस हरियाली तीज आप ये डेकोरेशन थीम रख सकते हैं।