Mint Plants Caring Tips: पुदीने के पौधे को स्वाद और सुगंध के लिए जाना जाता है। यह उन जड़ी-बूटियों में शामिल है, जिसको लोग अपने घरों पर गमलों या फिर बगीचे में उगाते हैं। इसको घर पर उगाना काफी आसान होता है। हालांकि, कई बार लाख कोशिशों के बाद भी पुदीना का पौधा हरा-भरा नहीं रहता है और सूखने लगता है।

पुदीने के पौधे को कैसे रखें हरा-भरा?

वैसे भी अब सर्दी की मौसम की शुरुआत होने वाली है, जिसमें इसके पौधे को देखभाल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इस लेख में हम आपको पुदीने के पेड़ को हरा-भरा रखने के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपने पुदीने के पौधे को बेहतर तरीके से केयर कर सकते हैं।  

इस तरह करें पुदीने के पौधे का केयर

पुदीने के पौधे का केयर करना काफी आसान है। इसको सूखने से बचाने के लिए नियमित रूप से पानी देना चाहिए। आप इसमें सुबह और शाम दोनों समय पानी दे सकते हैं। हालांकि, इसके पौधे में पानी डालते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसमें किसी भी तरह से पानी जमा न होने पाएं। पुदीने के पौधे को अधिक धूप की जरूरत नहीं होती है। हल्की धूप में रखने से इसका काम चल जाता है।

समय-समय पर करें कटाई

पुदीने के पौधे को समय-समय पर कटाई करते रहनी चाहिए। इससे नई पत्तियां आती हैं, जिससे पौधा हरा-भरा रहता है। पुरानी पत्तियां हटाने से पौधा अधिक घना और हरा बना रहता है। नई पत्तियों में अगर फूल आने लगे तो उसे तोड़ कर हटा दें, जिससे इसकी पत्तियां हरी भरी बनी रहेगी।

समय पर डालें खाद

पुदीने के पौधे में हर चार से छह सप्ताह में जैविक खाद डालें। इससे पुदीने के पौधे को पर्याप्त मात्रा में पोषण मिलेगा। जैविक खाद पुदीने के विकास को तेजी से बढ़ाते हैं। वहीं, कीड़ों से बचाने के लिए  आप इसके ऊपर नीम के तेल का छिड़काव कर सकते हैं।