Merry Christmas, Happy Christmas Day 2023 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Greetings in Hindi: आज यानी 25 दिसंबर को दुनियाभर में बड़ी ही धूम-धाम के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। इसे लेकर बीते दिन से ही लोगों में बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में जिंगल बेल-जिंगल बेल की धुन गूंज रही है, हर ओर खुशनुमा माहौल है। इस खास दिन पर लोग अपने घरों को सजाते हैं, हाउस पार्टी रखते हैं, केक काटते और अपनों को ढेरों बधाइयां भी देते हैं। इसी कड़ी में यहां हम आपके लिए क्रिसमस के खास बधाई संदेश और खूबसूरत तस्वीरें लेकर आए हैं।
Merry Christmas 2023 Wishes Images, Quotes, Greetings: Download and Send
Merry Christmas 2023 Wishes Images, Quotes, Messages, Greetings in Hindi: इस साल खास अंदाज में दें अपनों को क्रिसमस की बधाई
क्रिसमस का त्योहार लेकर आए अपनों का प्यार और खुशियों की बहार।
मुबारक हो साल का सबसे प्यारा दिन!
क्रिसमस 2023 बढ़ाएं खुशियां,
दूर हो सब दुख और पीड़ा,
प्रभु यीशु की बरसे कृपा,
यही है दिल से कामना।
क्रिसमस की खुशी, गिफ्ट का आनंद,
तोहफा रंग-बिरंगा, मन कर जाए चंगा,
अब तो निकलो घर से बाहर,
बस यही तो जिंदगी के मेरे यार।

क्रिसमस लाए आपके जीवन में बहार,
हो खुशियां और समृद्धि आपके द्वार,
मुबारक हो आपको क्रिसमस का त्योहार!

मुस्कान तेरे होंठों से कहीं न जाए,
आंसू तेरी पलकों पर कभी न आएं,
पूरा हो तेरा हर ख्वाब,
जो पूरा न हो वो ख्वाब कभी न आए।
मेरी क्रिसमस
कोई त्योहार विश करते समय हम हैप्पी शब्द का इस्तेमाल इस दुआ के साथ करते हैं कि आपका फेस्टिवल खुशी के साथ बीते। वहीं, मेरी शब्द विक्टोरिया काल में किसी चीज को लेकर बेहद एक्साइटमेंट जताने के लिए किया जाता था।
आपने भी अक्सर सोचा होगा कि लोग 'हैप्पी क्रिसमस' न बोलेकर 'मेरी क्रिसमस' ही क्यों बोलते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि मेरी क्रिसमस बोलने का उल्लेख सबसे पहले 1843 में चार्ल्स डिकेंस द्वारा लिखे गए नॉवेल 'ए क्रिसमस कैरोल' में किया गया था। इस नॉवेल में 'वी विश ए मेरी क्रिसमस' नाम का वाक्य था, जिसके बाद से ही हेप्पी की जगह मेरी क्रिसमस बोलने का चलन बन गया।


क्रिसमस के इस प्यार भरे मौसम में, आपको और आपके परिवार को सुख और समृद्धि मिले। शुभकामनाएं!
रब ऐसा दिन बार-बार लाए,
क्रिसमस पार्टी में चार चांद लग जाएं,
सेंटा क्लॉज रोज हमारे पास आए
और हर दिन नए-नए तौफे पाएं।
हैप्पी क्रिसमस डे
दुश्मनी सबकी मिटाएं,
अपनों को अपनों से मिलाएं,
बुराई का अंत हो जाए,
यीशु सबके दिलों में बस जाएं।
क्रिसमस की हार्दिक बधाई
खुदा से क्या मांगू तुम्हारे वास्ते,
सदा खुशियां हों तुम्हारे रास्ते,
हंसी तुम्हारे चेहरे पर रहे कुछ इस तरह,
खुशबू फूल का साथ निभाए जिस तरह।
मेरी क्रिसमस

दुश्मनी सबकी मिटाएं,
अपनों को अपनों से मिलाएं,
बुराई का अंत हो जाए,
यीशु सबके दिलों में बस जाएं।
क्रिसमस की हार्दिक बधाई
सांता का प्यार, ईश्वर का दुलार,
क्रिसमस का त्योहार
संग लेकर आए ढेर सारी खुशियां अपार !
मुबारक हो आपको क्रिसमस का त्योहार !

लो आ गई मस्ती की बहार,
बोलो क्या चाहिए उपहार?
सेंटा क्लॉज करेंगे सभी की इच्छा पूरी,
सबको मिलेगा ढेर सारा प्यार।
रब ऐसा दिन बार-बार लाए,
क्रिसमस पार्टी में चार चांद लग जाएं,
सेंटा क्लॉज रोज हमारे पास आए
और हर दिन नए-नए तौफे पाएं।

ठिठुरती सर्दियों में क्रिसमस के आनंद को महसूस करो
जिंदगी खूबसूरत है, इस सबक को आत्मसात कीजिए
कितना आनंद देता है अपनों का साथ इस मौके पर
पल कोई भी खुशी का आज, जाया ना कीजिए


ना कार्ड भेज रहा हूं,
ना कोई फूल भेज रहा हूं,
सिर्फ सच्चे दिल से मैं आपको क्रिसमस और नव वर्ष की शुभकामनाएं भेज रहा हूं।
बेल बजें, घंटियां खनके,
क्रिसमस की खुशियां हर घर में धनकें
मेरी क्रिसमस !
जीवन में लाए खुशियां अपार,
सांता क्लॉज़ आए आपके द्वार।
शुभकामना हमारी करें स्वीकार,
आया है क्रिसमस का यह प्यारा त्यौहार।
गौरतलब है कि क्रिसमस ईसाई धर्म का त्योहार है, जिसे वे यीशू के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाते हैं, लेकिन लोकप्रियता के चलते इसे अब अन्य धर्म के लोग भी खूब उत्साह के साथ मनाने लगे हैं। ऐसे में वे इस खास दिन पर अपनों को बधाई-संदेश भी भेजते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ बेहद शानदार बधाई-संदेश लेकर आए हैं। इनकी मदद से आप अपनों के लिए क्रिसमस को और स्पेशल बना सकते हैं।