Merry Christmas, Happy Christmas Day 2019 Gifts Ideas for Friends, Family, Co-workers, Kids: 25 दिसंबर को क्रिसमस पूरे दुनियाभर में मनाया जाता है। इस दिन को लोग त्योहार से कम नहीं समझते हैं। क्रिसमस एक वार्षिक त्योहार है जो यीशु मसीह के जन्म की स्मृति में मनाया जाता है। मुख्य रूप से इसे 25 दिसंबर को दुनिया भर के लाखों लोगों के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। क्रिसमस एक धार्मिक अवकाश है जो यीशु के जन्म के साथ-साथ एक सांस्कृतिक और वाणिज्यिक कार्यक्रम के रूप में मनाया जाता है। कई घरों में क्रिसमस के दिन क्रिसमस ट्री की सजावट होती है। लोग उसे बेल, लाइट्स, रिंग्स के अलावा और भी कई चीजों से डेकोरेट करते हैं।
इसके अलावा क्रिसमस के मौके पर लोग अपने चाहने वालों को गिफ्ट्स भी देते हैं। कई ऑफिस में क्रिसमस वीक सेलिब्रेट किया जाता है और सीक्रेट सांता नाम का गेम भी खेला जाता है। इस गेम में आपको सीक्रेटली गिफ्ट देना होता है। इसके अलावा लोग अपने दोस्त, गर्लफ्रेंड, सहकर्मी, परिवार के सदस्य और अपने अन्य चाहनेवालों को गिफ्ट देते हैं। आइए जानते हैं कि आप इस क्रिसमस अपनों को क्या दे सकते हैं-


इस क्रिसमस अपने बच्चों को गिफ्ट में आप दें सकते हैं ये चीजें- खिलौने, चॉकलेट, कपड़ें, क्राफ्टेड पेंसिल इत्यादि...
ये क्रिसमस आप अपनों को भेज सकते हैं ये गिफ्ट- कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स, कपड़े, केक, फूल, क्रिसमस-ट्री और इत्यादि....
क्रिसमस के मौके पर अपनों को दें ये गिफ्ट-
- ईयरिंग
- ड्रेस
- जूते
- मौबाइल
- स्मार्टवॉच, इत्यादि
इस क्रिसमस आप अपने शिक्षण को भी गिफ्ट दें सकते हैं-
- पेन
- डायरी
- नोट बुक
- गिफ्ट कार्ड
इस क्रिसमस आप अपने खास दोस्त, परिवार के सदस्य या फिर किसी सहकर्मी को गिफ्ट में ये दें सकते हैं-
- कॉफी मग
- चॉकलेट
- बैग
- गिफ्ट कार्ट
- घर में इस्तेमाल की जानें वाली चीजें, इत्यादि...
क्रिसमस का मौका है बेहद खास, ऐसे में अपने पार्टनर को जरूर दें ये गिफ्ट-
- बेल्ट
- पर्स
- गेम्स
- जूते
- कपड़ें
इस क्रिसमस को अपनी पार्टनर के लिए और खास बनाने के लिए आप ये गिफ्ट्स दे सकते हैं-
- घड़ी
- सॉफ्ट टॉय
- ज्वेलरी
- कपड़े
- जूते
Merry Christmas Cushion Cover: क्रिसमस के मौके पर आप ऐसा कुछ भी अपने दोस्तों को दे सकते हैं। यह किफायती और क्यूट गिफ्ट है।
बैम्बू ट्री: बैम्बू ट्री भी एक अच्छा गिफ्ट होता है। कई लोग इसे लकी चार्म भी मानते हैं, और ऐसा भी कहा जाता है कि इसे खुद से नहीं खरीदना चाहिए। ऐसे में आप इसे गिफ्ट के तौर पर किसी अपने को दे सकते हैं।
परफ्यूम: परफ्यूम भी एक बेहतरीन गिफ्च होता है। इसके साथ आप कोई नोट भी दे सकते हैं। उस नोट पर आप कोई अच्छा सा मैसेज भी लिख सकते हैं।
फोटो फ्रेम: फोटो फ्रेम भी एक अच्छा गिफ्ट होता है। यदि आप अपने पार्टनर को गिफ्ट दे रहे हैं तो उसमें कपल फोटो लगा सकते हैं। दोस्त को दें रहे हैं तो उसकी और अपनी फोटो लगा सकते हैं। या फिर अगर अपने किसी सहकर्मी को दे रहे हैं तो उनकी फोटो लगवा सकते हैं।
कॉफी मग: कॉफी मग भी एक अच्छा और आसान गिफ्ट होता है। इसे आप अपने पार्टनर, दोस्त, सहकर्मी किसी को भी दे सकते हैं। कॉफी मग पर भी आपने अनुसार फोटो या फिर कोट्स लिखवा सकते हैं।
कस्टमाइज्ड बोतल: कस्टमाइज्ड बोतल एक बेहतरीन गिफ्ट होता है। इसपर आप अच्छे-अच्छे कोट्स या फिर फोटोज बनवाकर गिफ्ट के रुप में दे सकते हैं। फोटोज आप अपने अनुसार बनवा सकते हैं। इसके अलावा कोट्स भी आप अपने रिलेशन के हिसाब लगवा सकते हैं।
चॉकलेट: चॉकलेट एक बेहद अच्छा और आसान गिफ्ट होता है। खासतौर पर यदि आपको अपनी फिमेल फ्रेंड, गर्लफ्रेंड या बहन को देना हो तो। हालांकि आप अपने मेल फ्रेंड को भी चॉकलेट दे सकते हैं।