Merry Christmas 2020 Wishes Songs: क्रिसमस केवल भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। 25 दिसंबर को हर साल क्रिश्चियन समुदाय के लोग इस त्योहार को हर्षोल्लास से मनाते हैं। इस दिन लोग चर्च में प्रार्थना करते हैं, यीशु को नमन करते हैं। क्रिसमस के मौके पर लोग एक-दूसरे से मिलते हैं, केक काटते हैं और नाच-गाना करते हैं। आज के समय में क्रिसमस ईसाइयों के साथ गैर ईसाई धर्म के लोग भी मनाते हैं। इसलिए इस पर्व को धर्मनिरपेक्ष और सांस्कृतिक उत्सव का भी प्रतीक माना जाता है।
इस मौके पर आनंद गीत गाए जाते हैं जिन्हें अंग्रेजी में क्रिसमस कैरोल भी कहा जाता है। क्रिसमस में गाना-बजाना और उत्सव मनाना बेहद आम है। इसलिए युवाओं में इस त्योहार का क्रेज बहुत अधिक है। आइए जानते हैं क्रिसमस के मौके पर सुने जाने वाले कुछ पॉपुलर प्रार्थना गीत –
सेवेन हिपहॉप चैनल द्वारा एक दिन पहले ही ये वीडियो पोस्ट किया गया है। इसको अब तक 6 लाख से भी अधिक लोगों ने देख लिया है। करीब 2 घंटे के इस वीडियो में कुल 22 गाने शामिल हैं।
एमटीवी म्यूजिक ने हाल में ही यूट्यूब पर इस वीडियो को अपलोड किया है। वीडियो में गानों के साथ ही क्रिसमस के कितना समय शेष है, ये भी बताया गया है। आसान शब्दों में कहा जाए तो ये लाइव वीडियो है जिसे तकरीबन साढ़े 21 हजार से भी ज्यादा लोग लगातार देख रहे हैं।
जीसस इज द वे ट्रुथ एंड लाइफ पेज ने 8 साल पहले इस वीडियो को अपलोड किया था। अल्का प्रसाद द्वारा गाए गए गीत ‘येशु पैदा हुआ है’ पर 40 लाख से भी ज्यादा व्यूज हैं।
क्रिसमस के कई हिंदी गानों का कलेक्शन है इस वीडियों में। इसी साल 27 नवंबर 2020 को आओ अराधना करें चैनल ने यूट्यूब पर इस वीडियो को अपलोड किया है। इस गाने पर अब तक 1 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
क्रिसमस के मौके पर इन प्रार्थना गीतों को लोग सुन सकते हैं।