Christmas 2019 Party Outfit Ideas: 25 दिसंबर को पूरे दुनियाभर में क्रिसमस सेलिब्रेट किया जाता है। क्रिसमस यीशु मसीह के जन्म के जश्न के रुप में मनाया जाता है। उनकी जन्मतिथि अज्ञात है क्योंकि उनके प्रारंभिक जीवन के बारे में बहुत कम जानकारी है। यह एक विशेष समय है जब लोगों को एक-दूसरे से और सांता क्लॉस या फादर क्रिसमस से उपहार मिलते हैं। क्रिसमस के दिन से पहले क्रिसमस कार्ड भी दिए या भेजे जाते हैं। इसके अलावा लोग इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए चर्च भी जाते हैं। क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए लोग अलग-अलग तरीकों से पार्टी करते हैं और उसके लिए पहले से ही तैयारी करते हैं। क्या आउटफिट पहनना है इसके बारे में भी पहले से ही डिसाइड करते हैं। साथ ही अलग-अलग और बेहतरीन आउटफिट भी पहनते हैं। आइए जानते हैं इस क्रिसमस आप कौन से आउटफिट ट्राय कर सकते हैं।

1. स्वेटर और जीन्स: जैसा कि हमें पता है कि दिसंबर का महीना ठंड का होता है, ऐसे में आप क्रिसमस के दिन स्वेटर और जीन्स पहन सकते हैं। इससे आप ठंड से भी बचेंगे और आपको एक अच्छी लुक भी मिलेगी।

2. ग्रीन वेलवेट चोकर टॉप: क्रिसमस के दिन ग्रीन रंग पहनने का एक अलग ही क्रेज रहता है। आप इस दिन को और खास बनाने के लिए ग्रीन वेलवेट चोकर टॉप पहन सकते हैं। इसके अलावा साथ में आप लाल रंग का जैकेट और ब्लू जीन्स भी कैरी कर सकते हैं।

3. क्रिसमस रेड ड्रेस: क्रिसमस का दिन रेड डे होता है। ऐसे में आप लाल रंग की ड्रेस पहन सकते हैं। ऊनी लाल ड्रेस पहनना भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि इससे आप ठंड से बच पाएंगें। इसके अलावा साथ में आप वुलेन लेगिंस भी पहन सकते हैं।

4. स्वेटक के साथ स्कर्ट: ठंड से बचने के लिए आप स्वेटर के साथ स्कर्ट पहन सकती हैं। यह एक बेहतरीन कॉम्बो है। इससे आपकी लुक और बेहतर हो जाएगी और यह काफी ट्रेंडी भी है।

5. लाल रंग की प्लीटेड स्कर्ट: यह ड्रेस ठंड के मौसम के लिए बेहद अच्छा होता है। क्रिसमस के मौके पर लाल ड्रेस और चार-चांद लगा देगा। प्लीटेड स्कर्ट के साथ और स्वेटर और लॉन्ग जैकेट कैरी कर सकती हैं। यह काफी स्टाइलिश दिखेगा।