एक-दो दिन की दूरी के बाद क्रिसमस का त्योहार आने वाले है। इस त्योहार को खास बनाने के लिए आपने पहले से ही काफी तैयारियां की होंगी। चूंकि क्रिसमस के मौके पर आप एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं और केक खिलाते हैं। इसी वजह से हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसी ही खास रेसिपिज। जिन्हें आप घर में बनाकर वाह-वाही लूट सकती हैं।

नो-बेक चॉकलेट स्टीम कके
किसी भी चॉकलेट मिक्स को लाएं और उसे तीन अंडे, पानी और वनस्पति तेल के साथ मिला लें। इसके बाद मिश्रण को बेकिंग पैन में डालकर ऊपर से भाप वाली पॉट में रख दें। केक की सजावट के लिए जो चीज आपको अच्छी लगे उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस केक को बच्चों के साथ ही बड़े भी पसंद करेंगे। पूरी विधि जानने के लिए नीचे दी गई वीडियो को देखें

नो-बेक ऑरियो चीजकेक
ऑरियो हर परिवार का फेवरेट बिस्कुट में से एक है। अगर आपको इसका केक खाने को मिल जाए तो यह सोने पर सुहागा वाली बात होगी। शायद इसे पढ़कर ही आपके मुंह में पानी आ रहा होगा। इस केक को बनाने के लिए आपको एक पैकेट ऑरियो, क्रीम चीज, फेंटी हुई क्रीम, बिना नमक वाला मक्खन, आइसिंग शुगर और थोड़ा सा वनिला एसेंस चाहिए। बिस्कुट के टुकड़े करके उसे पिघली हुई मक्खन के साथ मिलाकर केक का बेस तैयार कर लें। इसके बाद क्रीम चीज, फेंटी हुई क्रीम और चीनी को मिलाकर बेस के ऊपर डालें। इसे ऑरियो बिस्कुट के बचे हुए टुकड़ों से सजाएं और फ्रिज में रख दें। इस केक को बनाने में 30 मिनट से ज्यादा का समय नहीं लगेगा। पूरी विधि जानने के लिए नीचे दी गई वीडियो को देखें

नो बेक बिना अंडे वाला ब्लैक फॉरेस्ट के
क्रीमी ब्लैक फॉरेस्ट आखिर किसे पसंद नहीं होगा? बिना बेक किए इसे घर में बनाना काफी अच्छा ऑप्शन है। बिना अंडे के अगर इसे तैयार किया जाए तो यह सभी मेहमानों के लिए एकदम परफेक्ट बन जाता है। इसके लिए आपको गाढ़ी क्रीम, खोया और मुलायम सपॉन्जी केक चाहिए। केक मिश्रण को पैन में डालें और इसे पारंपरिक नो बेब तरीके से बनाएं। अपने प्रेशर कुकर में थोड़ी सी मिट्टी डालें उसमें पैन को रख दें। धीमी आंच में पकाएं। एक बार केक बेस तैयार हो जाए तो इसमें क्रीम को फैला दें और शुगर सिरप तैयार कर लें। इसे ताजा चेरिज से सजाएं। पूरी विधि जानने के लिए नीचे दी गई वीडियो को देखें