बाईबिल की वर्स 9:2 में लिखा है- जो लोग अंधेरे में चल रहे हैं उन्हें एक दिन ग्रेट लाइट मिलेगी। जो लोग अंधेरी जमीन में रहते हैं उनके ऊपर रोशनी जरूर पड़ेगी। इस लाइन से पता चलला है यीशु धरती पर शांति की स्थापना करने के लिए आए थे। वो लोगों की जिंदगियों को रोशन करके उनके अंधेरे को दूर करते हैं। ढेर सारी खुशियों और सेलिब्रेशन को लेकर क्रिसमस का त्योहार आ गया है। ईसाई लोगों के अनुसार क्रिसमस से रोशनी का आरंभ होता है। उनके अनुसार जीसस का जन्म भविष्यवाणी करने के लिए नहीं बल्कि एक युग को प्रकाशमान करने के लिए हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि देवदूतों ने आकर लोगों को बताया था कि ये बच्चा (यीशु) पालनहार है जो सभी के दुख हरने के लिए आया है। अब सवाल उठता है कि आखिर ये जीसस कौन थे जिनके पास दैवीय शक्ति थी? 4 बीसी में येरुसलेम में मैरी और जोसेफ के घर में एक चमत्कारिक बच्चे का जन्म हुआ था। जिन्हें कि भगवान के बेटे के तौर पर जाना जाता है।
ईसाईयों का मानना है कि जीसस का जन्म रुहानी ताकतों की वजह से वर्जिन मैरी के घर हुआ था और वो बचपन से ही करिश्मा किया करते थे। इस्लाम में जीसस को ईसा बताते हुए भगवान का एक महत्वपूर्ण पैगंबर बताया गया है। इतिहासकारों ने माना है कि जीसस सच में एक समय धरती पर रहे होंगे। उन्होंने जो भी विचार दिए वो सभी जबानी थे। जिन्हें बाद में जॉन ने लिखकर एक किताब की शक्ल दी। जीसस की मौत के बाद उनके फॉलोवर्स का मानना था कि वो दोबारा जन्म लेंगे और उनके द्वारा स्थापित किए गए समाज को क्रिश्चियन चर्च का नाम दिया गया। हस साल 25 दिसंबर को उनका जन्मदिन पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है। इसी दिन को क्रिसमस कहते हैं। उन्हें क्रूज पर जिस दिन लटकाया गया था उसे गुड फ्राइडे के तौर पर मनाया जाता है। वहीं उनके पुनर्जन्म को ईस्टर कहते हैं।
क्रिसमस सेलिब्रेट करने का सभी का अपना-अपना तरीका है। लेकिन अमूमन सभी लोग घर में क्रिसमस ट्री लाकर उसे गिफ्ट्स और लाइस से सजाते हैं। रात में स्पेशल भोजन तैयार किया जाता है। परिवार और दोस्त एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं। इसी दिन सांता क्लॉज आता है जो बच्चों को उन्हें उनका पसंदीदा गिफ्ट देता है। इसी वजह से बच्चों को सांता का बेसब्री से इंतजार होता है। हकीकत में क्रिसमस का मतलब चर्च में स्पेशल सर्विस होता है ताकि यीशु मसीहा के जन्म को सेलिब्रेट किया जा सके। इसके जरिए आपस में खुशियां बांटी जाती हैं। यह प्यार, मोहब्बत, शांति और भाईचारे का त्योहार है।
क्रिसमस पर आप इस तरह अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को दें बधाई:-
क्रिसमस का ये प्यारा त्योहार, जीवन में लाए खुशियां अपार, सांता क्लॉज आए आपके द्वार, शुभकामना हमारी करें स्वीकार।
चांद ने अपनी चांदनी बिखेरी है, और तारों ने आसमान को सजाया है, लेकर तोहफा अमन और प्यार का, देखो स्वर्ग से कोई फरिश्ता आया है। मेरी तरफ से क्रिसमस की शुभकामनाएं।
बच्चों का दिन, तोहफों का दिन, सांता आएगा कुछ तुम्हें देके जाएगा, भूल ना जाना उसे शुक्रिया कहना, यही सादगी ईशु सा सिखाएगा।

