Grooming Kit For Men’s: महिलाओं की ही तरह पुरुषों को भी अपने साथ एक ग्रूमिंग किट रखना चाहिए। पुरुषों को पर्सनैलिटी पर अब ध्यान देने की जरूरत है। जॉब इंटरव्यू हो या फिर कोई पार्टी पर्सनैलिटी से अगल ही लुक निखरता है।
ऐसे में अगर आप भी अपनी पर्सनैलिटी को और भी क्लासी बनाना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहद जरूरी जानकारी लेकर आए हैं। आप यहां से जानकारी लेकर आप अपना पर्सनल ग्रूमिंग किट बना सकते हैं। इस लेख में हम आपको यह भी बताएंगे कि आप आपको अपने ग्रूमिंग किट में कौन से पांच जरूरी प्रोडक्ट्स को जरूर रखना चाहिए।
ग्रूमिंग किट में रखें फेश वॉश: Face Wash For Men
ग्रूमिंग किट में फेश वॉश को जरूर रखें। महिलाओं की ही तरह पुरुषों को भी समय-समय पर स्किन साफ करते रहना चाहिए। बार-बार चेहरे को साफ करने से इस पर से गंदगी और ऑयल हटता है,जिससे चेहरे पर निखार आती है।
मॉइस्चराइजर क्रीम: Face Moisturizer For Men
पुरुष अपनी स्किन का ख्याल काफी कम ही रखते हैं। हालांकि, पुरुषों को भी महिलाओं की ही तरह मॉइस्चराइजर क्रीम का उपयोग करना चाहिए। मॉइस्चराइजर का उपयोग करने से स्किन हाइड्रेट और हेल्दी रहती है। इसके उपयोग से स्किन पर किसी भी तरह की झुर्रियां नहीं पनपती है।
डीओ: Best Deo For Men
पुरुषों को अपने ग्रूमिंग किट में एक डीओ जरूर रखना चाहिए। कई बार कहीं अचानक जाना होता है तो वहां कुछ समय तक रहना पड़ सकता है। ऐसे में डीओ लगाने से ताजगी आती है और पूरा दिन आप फ्रेश फील करते हैं।
माउथवॉश: Mouthwash
शरीर की तरह की पुरुषों को अपनी माउथ पर भी ध्यान देना चाहिए। कई बार मुंह से भयंकर बदबू आती है। इसको कम करने के लिए ग्रूमिंग किट में एक माउथवॉश जरूर होना चाहिए। मीटिंग हो या पार्टी या फिर डेट ही क्यों न हो, हर जगह जाकर किसी न किसी से बात करना होता है। ऐसे में बदबूदार मुंह इंप्रेशन को काफी बिगड़ता है।
अंडर आई क्रीम: Under Eye Cream
कई बार आंखों के नीचे काला हो जाता है। ऐसे में आपके ग्रूमिंग किट में आंखों के नीचे लगाने वाला एक अंडर आई क्रीम जरूर होना चाहिए। इसके उपयोग से आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल्स से भी आप छुटकारा पा सकते हैं।
पुरुषों के चेहरे पर दाढ़ी एक बेहतरीन लुक देता है। अगर आप मैन्स ग्रूमिंग को लेकर और भी जानना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें