Beard Shave: पुरुष अपनी पर्सनैलिटी को लेकर अक्सर संकोच में रहते हैं। कई तो इसके लिए अपने बियर्ड में बार-बार बदलाव करते रहते हैं। बियर्ड पुरुषों की पर्सनैलिटी में चार चांद भी लगाता है। कुछ लोग क्लीन शेव भी करते हैं तो कई लोग सिर्फ अपने बियर्ड को सिर्फ सेट कराते हैं। हालांकि, पुरुषों को एक सप्ताह में कितनी बार इसको सेट करना होता है, यह कम ही लोगों को पता होता है।
सप्ताह में कितनी बार करना चाहिए शेव?
कई लोग तो अपने बॉडी के हिसाब से इसमें बदलाव करते हैं। वहीं, कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जो सुबह-सुबह उठ कर सबसे पहले शेव ही करते हैं। दाढ़ी बनाने के भी अपने अलग फायदे हैं। यह स्किन को अंदर से खोलता है और सांस लेने का मौका देता है। शेव करने से पिंपल्स जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे एक सप्ताह में कितनी बार शेव करना सही होता है।
क्या दाढ़ी रखने से होता है नुकसान?
मालूम हो कि चेहरे पर दाढ़ी रखने से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है, लेकिन इसके लिए आपको अपनी दाढ़ी को अच्छे तरह से साफ रखना होगा। बाहर जाने पर चेहरे पर धूल जाती है। इसके लिए आपको अच्छी तरह से चेहरे को साफ करना चाहिए। अगर आप अपनी दाढ़ी को सही तरह से साफ नहीं करते हैं तो इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
कब-कब बनाएं दाढ़ी?
दाढी रोज-रोज बनाने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ब्लेड से प्रतिदिन दाढ़ी बनाने से आपके चेहरे को नुकसान पहुंच सकता है। रोज-रोज ब्लेड से दाढ़ी बनाने के बाद स्किन ड्राई हो सकता है। वहीं, रेजर से दाढ़ी बनाने से खुजली और जलन महसूस हो सकती है। यही कारण है कि आपको दाढ़ी बनाने से बचाना चाहिए। तो सवाल उठता है कि एक सप्ताह में कितनी बार आपको शेव करना चाहिए? आप एक सप्ताह में कम से कम तीन बार शेव कर सकते हैं।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।