Sawan Mehndi Designs 2025: सावन का महीना अपने साथ ठंडी फुहारें और हरियाली के साथ-साथ कई सारे त्योहार भी लाता है। इसमें पहला सोमवार, रक्षाबंधन और हरियाली तीज जैसे कई त्योहार महत्वपूर्ण होते हैं। इस समय लड़कियां और विवाहित महिलाएं पारंपरिक परिधानों और गहनों से खुद को सजाती हैं। सावन में महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी भी लगाती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने हाथों को स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो इन ट्रेंडी मेहंदी डिजाइनों को लगा सकती हैं।

फ्लोरल बेल मेहंदी डिजाइन

सावन के पावन महीने में आप अपने हाथों पर फ्लोरल बेल मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। आप इस तस्वीर से भी आइडिया ले सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन में जालदार पैटर्न, मोटिफ्स, फ्लोरल बेल और मांडला आर्ट का खूबसूरत मेल दिखाया गया है। यह नई नवेली दुल्हन के लिए भी परफेक्ट डिजाइन है, जो हाथों को बेहद आकर्षक और पारंपरिक लुक देता है।

फोटोः Pinterest

ज्योमेट्रिक पैटर्न वाला मेहंदी डिजाइन

ज्योमेट्रिक पैटर्न वाला मेहंदी डिजाइन सावन के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन हो सकता है। आप इस मेहंदी डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं। इस तस्वीर में ज्योमेट्रिक पैटर्न और फ्लोरल मोटिफ्स सहित कई तरह के डिजाइन बनाए गए हैं, जो हाथों को यूनिक टच देते हैं।

फोटोः Pinterest

चेक पैटर्न मेहंदी डिजाइन

आप इस मेहंदी डिजाइन को भी अपने हाथों पर लगा सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन में चेक पैटर्न सहित कई डिजाइनों को बनाया गया है, जो हाथों की खूबसूरती को काफी बेहतर बना रही हैं। यह सावन और तीज के लिए परफेक्ट चॉइस है।

फोटोः Pinterest

देसी तरीके से बालों को कैसे करें जेड ब्लैक? बाबा रामदेव ने बताए सफेद बालों को काले करने के आसान उपाय

मंडला मेहंदी डिजाइन

त्योहार के लिए मंडला मेहंदी डिजाइन एक बेहतर ऑप्शन होता है। इस मेहंदी में मंडला डिजाइन को उकेरा गया है, जो काफी बेहतर लग रहा है। यह डिजाइन पारंपरिक अवसरों के लिए बेहद शानदार है।

फोटोः Pinterest

सावन में हर आउटफिट के साथ मैच करें ये 5 सोने की चेन, नई नवेली बहुओं को भी मिलेगा यूनिक लुक

फोटोः Pinterest