त्वचा की देखभाल और नेचुरल निखार हर किसी की चाहत होती है। इसके लिए लोग तरह-तरह की चीजों का उपयोग करते रहते हैं। कई लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इनमें केमिकल्स होता है, जिसके कारण इससे कई बार फायदे की जगह नुकसान भी होने लगता है।

ऐसे में अगर आप भी त्वचा पर नेचुरल निखार चाहते हैं, तो मसूर दाल का फेस पैक लगा सकते हैं। मसूर दाल लगाने के कुछ ही दिनों में चेहरे पर नेचुरल ग्लो और निखार आने लगता है। यह सस्ती भी है और हर घर में आसानी से उपलब्ध होती है। ऐसे में आप इसे अपने चेहरे पर आसानी से लगा सकते हैं।

चेहरे पर मसूर दाल लगाने के फायदे

चेहरे पर मसूर दाल लगाने के कई फायदे होते हैं। इसे नियमित तौर पर लगाने से चेहरे पर मौजूद मृत कोशिकाएं आसानी से हट जाती हैं, जिससे त्वचा नेचुरली चमकदार बनती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और कई तरह के मिनरल्स होते हैं, जो झुर्रियों और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं।

मसूर दाल का फेस पैक कैसे बनाएं?

मसूर दाल का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप मसूर दाल को रात भर पानी में भिगो दें। अब सुबह उठने के बाद इसे मिक्सी में डालकर पेस्ट बना लें। इसमें आप दो चम्मच दही या गुलाब जल भी मिला सकते हैं।

चेहरे पर कैसे लगाएं मसूर दाल का फेस पैक

मसूर दाल का फेस पैक लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद मसूर दाल का पेस्ट चेहरे और गर्दन पर लगाएं। अब इसे 15–20 मिनट तक लगा रहने दें। जब यह सूख जाए, तो हल्के हाथों से गोलाकार मसाज करते हुए धो लें। अंत में चेहरे पर गुलाब जल लगा लें। इससे स्किन हाइड्रेटेड बनी रहेगी।