Masaba Gupta Daughter Name Matara: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी और फेमस फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) ने पिछले साल अक्टूबर में नन्ही परी को जन्म दिया था। अब मसाबा ने अपनी बेटी के जन्म के तीन माह बाद अपनी लाडली के नाम को रिवील किया है। मसाबा गुप्ता और उनके पति सत्यदीप मिश्रा (Satyadeep Mishra) ने अपनी बेटी का नाम मतारा (Matara) रखा है।
मसाबा ने अपनी बेटी के नाम को किया रिवील
मसाबा ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में एक फोटो को भी शेयर किया है, जिसमें नन्ही बेटी का हाथ दिखाई दे रहा है। इस दौरान एक ब्रेसलेट भी दिख रहा है, जिसको मसाबा ने पहना है। इस ब्रेसलेट पर तीन माह की उनकी बेटी का नाम लिखा है।
मतारा का क्या होता है मतलब?
मसाबा ने अपनी बेटी के नाम का मतलब भी बताया है। उन्होंने कहा कि मेरी मतारा के साथ तीन माह। मतारा नाम नौ हिंदू देवियों की दिव्य स्त्री ऊर्जा का प्रतीक है, जो उनकी शक्ति और ज्ञान को दर्शाता है। हमारी आंखों का तारा, मतारा। मालूम हो कि मतारा शब्द का संस्कृत में अर्थ मां से होता है। यह माता दुर्गा का दूसरा नाम भी है।
जनवरी 2023 में की थी शादी
इस कपल के घर पिछले साल दशहरा के खास मौके पर नन्ही परी का जन्म हुआ था। इस दौरान एक्ट्रेस और फैशन डिजाइनर ने अपने चाहने वाले लोगों को अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई थी। मालूम हो कि मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा ने पिछले साल 2023 के जनवरी महीने में शादी की थी।