How To Grow Basil (Tulsi) : हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। इस पौधे का धार्मिक महत्व बहुत ज्यादा है। इसे लगाना न केवल शुभ माना जाता है बल्कि घरों में इनकी पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इसे घर में सही तरीके से लगाने से न केवल वास्तु दोष (Vastu Dosh) खत्म हो जाते हैं बल्कि सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में अगर आप भी घर में तुलसी का पौधा लगाने का सोच रहे हैं तो यहां हम आपको उसे लगाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। आप इस पौधे को मंजरी के जरिए भी उगा सकते हैं।

तुलसी मंजरी क्या होती है?

तुलसी मंजरी तुलसी के फूल होते हैं। इन्हीं फूलों में तुलसी के छोटे-छोटे बीज छिपे होते हैं।

तुलसी की मंजरी से बीज कैसे निकालें| Tulsi Ki Manjari Ke Bij Kaise Nikale

जब आप सूखे हुए फूलों को तोड़कर हथेली पर हल्के हाथों से रब करेंगे तो बीज बाहर आ जाएंगे। इनसे पौधे आसानी से उगाए जा सकते हैं।

पहले जान लें मंजरी से जुड़े नियम | Tulsi ki manjari ko kaise tode

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे पर लगी मंजरी को तभी तोड़ना चाहिए जब वह भूरी हो जाए। इसे रविवार या मंगलवार को नहीं तोड़ना चाहिए। इसे कभी तोड़कर ऐसे ही नहीं फेंकना चाहिए। लाल कपड़े में लपेटकर रखना चाहिए। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि यह पैरों के नीचे न आए।

तुलसी की मंजरी से कैसे लगाएं नया तुलसी का पौधा | Tulsi ki manjari se Tulsi kaise ugaye

जब किसी तुलसी के पौधे पर मंजरी निकल आए तो आप उससे नया तुलसी का पौधा उगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले मंजरी को भूरा होने दें। फिर उसे हाथों से तोड़ लें। हल्के हाथों से हथेली पर मलें इससे बीज निकल आएंगे। इस गमला लें, जिसमें पानी की निकासी के लिए छेद होना चाहिए। फिर हल्की मिट्टी में डालें। थोड़ी धूप और थोड़ा पानी मिलता रहे। इसका ध्यान रखें। कुछ ही दिनों में पौधे निकल आएंगे।