आज के समय में अनहेल्दी खानपान और आरामदायक जीवनशैली के कारण लोग कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनमें से ही एक है चेहरे पर फैट जमा हो जाना। आज के समय में लोग चेहरे की एक्स्ट्रा चर्बी से काफी परेशान हैं। डबल चिन, आई बैग्स और फूले हुए गाल चेहरे की खूबसूरत को कम कर देते हैं। बता दें, चेहरे से एक्स्ट्रा चर्बी हटाने के लिए लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव करने के साथ ही योगासन करना भी लाभदायक साबित हो सकता है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खुद को फिट रखने के लिए नियमित तौर पर योगासन करती हैं। हाल ही में उन्होंने चेहरे से अतिरिक्त फैट, पिंपल्स और झाइयों से छुटकारा पाने के लिए 32 एक्सरसाइज का जिक्र किया। जो साफ-निखरी त्वचा के साथ ही डार्क सर्कल्स और चेहरे को स्लिम बनाने में कारगर हैं। चेहरे का योगासन बेहद ही आसान होता है, आप किसी भी काम को करते हुए यह एक्सरसाइज कर सकते हैं।
-मुंह फुलाकर करें योगासन: चेहरे से अतिरिक्त फैट को हटाने के लिए अपने दोनों गालों को फुलाकर ओ की आवाज करते हुए धीरे-धीरे सांस छोड़े। इस आसन को करीब पांच बार करें। इससे चेहरे का एक्स्ट्रा फैट बर्न हो जाएगा।
-लिप्स पुल: इस एक्सरसाइज को करने के लिए नीचे के होंठ को जितना हो सके उतना ऊपर की तरफ उठाएं। इससे आपके चेहरे की मसल्स में खिचाव होता है। इस एक्सरसाइज को आप 10 बार कर सकती हैं। यह एक्सरसाइज चेहरे से एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने के साथ ही चीकबोन्स को भी बढ़ावा देती है।
-किस द सीलिंग: यह योगासन जॉलाइन और गालों की मांसपेशियों को मजबूत करने में कारगर हैं। इस आसन को करने के लिए आप सीधे खड़े हो जाएं। फिर छत की ओर देखते हुए किस करने जैसा फेस बनाएं। इस आसन को आप 4 से 5 बार कर सकते हैं।
-फिस फेस: यह योगासन चेहरे को टोन करने में काफी कारगर है। इसके लिए आप अपने गालों को अंदर की तरफ खींच लें। फिर पाउट जैसा मुंह बनाएं, इसी अवस्था में करीब 30 सेकेंड के लिए रहें और अपने गालों को अंदर की तरफ खींचने की कोशिश करें। इस क्रिया को करीब 4 से 5 बार करें।