Makeup tutorial for beginners : मेकअप आजकल हर लड़की या महिला की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। कॉलेज जाना हो या ऑफिस हर कोई हल्का-फुल्का मेकअप करता ही है। कुछ लोग एकदम परफेक्ट मेकअप करना जानते हैं तो कुछ इस मामले में बेहद अनाड़ी होते हैं। मेकअप के बारे में कम जानकारी होने पर कई महिलाएं ऐसी गलतियां कर देती हैं जिससे मेकअप करने से चेहरा पहले से ज्यादा खराब दिखने लगता है। अगर आप मेकअप के मामले में नौसिखिए हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ मेकअप टिप्स लेकर आए हैं। गोरी, डस्की और सांवली लड़कियों को अपनी स्किन टोन के हिसाब से मेकअप करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपका मेकअप न केवल अच्छा दिखेगा बल्कि आपको बिल्कुल सिलेब्स जैसा फ्लॉलेस लुक मिलेगा। खासतौर पर डस्की और सांवली लड़कियों को मेकअप करते समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। नहीं तो उनका चेहरा भद्दा नजर आ सकता है।
गोरी रंगत वाली लड़कियां ऐसे करें मेकअप (Makeup Tips For Fair Skin)
गोरी रंगत वाली लड़कियों को मेकअप करने से पहले सही तरीके से माइश्चराइजर लगाना चाहिए। वेज पिंक टिंट वाला फाउंडेशन आपके लिए परफेक्ट रहेगा। अगर आपकी स्किन का कॉम्प्लेक्शन यलोइश है तो आप वेज और ओरेंज अंडरटोन फाउंडेशन लगाएं। आइब्रो के लिए ब्लैक आइब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करने से बचें। इसकी बजाए आप ब्राउन रंग की आइब्रो पेंसिल लगाएं। मेकअप करते समय अगर आपने ब्लैक आईलाइनर लगाया है तो लाइट ब्राउन कलर आईशैडो लगाएं। गोरी लड़कियों को गालों पर पिंक या रेज ब्लश अच्छा लगता है। मेकअप को लाइट रखें। लास्ट में पिंक या न्यूड लिपस्टिक लगाएं।
डस्की स्किन वाली लड़कियों के लिए मेकअप टिप्स (Makeup Tips For Dusky Skin)
जिन लड़कियों की स्किन डस्की है उन्हें वॉर्म टोन का फाउंडेशन लगाना चाहिए। कंसीलर की बात करें तो आप केरेमल शेड यूज कर सकती हैं। अगर आपके चेहरे पर डार्क सर्कल हैं तो उन्हें छुपाने के लिए कंसीलर सही तरीके से लगाएं। चेहरे पर अगर ज्यादा मात्रा में फाउंडेशन लगाया है तो उसे ब्यूटी ब्लेंडर से ब्लेंड करें। इससे फाउंडेशन चेहरे पर अच्छे से ब्लेंड हो जाएगा। आंखों के लिए आपको ब्राइट कलर के आईशैडो को लेना है। ऐसा करने से आंखें सही तरीके से हाइलाइट हो पाएंगी। डस्की स्किन टोन वाली लड़कियों को डार्क रेड, कॉफी ब्राउन और मॉव कलर की लिपिस्टिक लगानी चाहिए।
सांवली सूरत पर ऐसे करें मेकअप (Makeup Tips For Dark Skin)
सांवली रंगत वाली लड़कियों को मेकअप करते समय थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही मेकअप प्रोडक्ट भी सही चुनने चाहिए। मेकअप के लिए ब्राउनिश शेड वाला फाउंडेशन यूज करें। अपने लिए परफेक्ट फाउंडेशन चुनने के लिए इसे खरीदते समय थोड़ा अपनी कलाई पर लगाकर जरूर देखें। अगर ये आपकी स्किन के साथ मैच हो रहा है तभी खरीदें। सांवले रंग पर ब्राउन कलर का ब्लश सही लगता है। आपको चेहरे पर हाइलाइटर पाउडर भी यूज करना चाहिए। आईमेकअप के लिए डार्क शेड की जगह हल्के रंग का चुनाव करें। अगर आपको स्मोकी आई पसंद हैं तो ब्लैक आईलाइनर को स्मज करके लगाएं। इसके बाद हल्के ब्राउन रंग का आईशैडो लगाएं। सांवली लड़कियों पर न्यूड शेड्स लिपिस्टिक अच्छे लगते हैं।