No Onion No Garlic Recipes: जरूरी नहीं की तेज तेल-मसाले और भर-भर के अदरक, लहसुन और प्याज का पेस्ट डालने से सब्जी टेस्टी बनती है। बिना लहसुन-प्याज के भी आप सब्जी को बेहद स्वादिष्ट बना सकती हैं। हिंदू परिवारों में पूजा-पाठ वाले दिन बिना लहसुन-प्याज ( Onion free food for fasting) का खाना बनाया जाता है। वहीं कुछ धर्म (jain food recipes)के लोग तो बिल्कुल भी प्याज नहीं खाते हैं। होम्योपैथिक इलाज में भी लहसुन-प्याज खाने से मना किया जाता है।
धार्मिक मान्यता के चलते भी कई लोग प्याज और लहसुन खाने से परहेज करते हैं। ऐसे में यहां हम आपको पांच ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अगर बिना लहसुन-प्याज के बना सकते हैं। वहीं अगर आपकी जीभ स्वाद मांगती है तो यहां उसका भी हल हम लेकर आए हैं। सब्जियों में स्वाद बढ़ाने के लिए आप कुछ साबुत मसालों को पिसकर डाल सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
कद्दू
कद्दू को सीताफल के नाम से भी जाना जाता है। इसे अगर आप बिना प्याज के बनाएंगे तो ये बेहद स्वादिष्ट बनेगा। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें हींग, जीरा, सरसों का तड़का लगाएं। कच्चा आम और मिठास के लिए गुड़ मिलाएं।
लौकी
लौकी भी बिना लहसुन-प्याज के बनाए जाने पर ज्यादा स्वादिष्ट बनती है। इसमें आप हींग-जीरे का तड़का लगाएं। साथ में हल्दी, सूखा धनिया मिलाएं। हल्का मसाले की लौकी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इसे खाने से शरीर को ठंडक मिलती है।
भंडारे वाली सब्जी
भंडारे में मिलने वाली आलू की सब्जी में कभी प्याज या लहसुन नहीं डाला जाता है। इसे आप घर पर भी बना सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें टमाटर और साबुत मसाले पीसकर मिलाए जाते हैं।
तोरई
पेट और सेहत के लिए तोरई की सब्जी काफी फायदेमंद होती है। इसे आप हींग-जीरे का तड़का लगाएं। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें घर के मसाले जैसे सूखा धनिया, हल्दी, मिर्च डालें।
मेथी
हरी मेथी की सब्जी को बिना प्याज के बनाना चाहिए। इससे न केवल स्वाद बढ़ेगा बल्कि यह ज्यादा पौष्टिक बनेगी। इसमें आप हरी मिर्च के साथ हल्का तड़का लगा सकती हैं।
सब्जी में मिलाएं साबुत पीसकर ये मसाले (recipes without onion)
अगर आप बिना लहसुन या प्याज के सब्जी बनाना चाहती हैं और उसका स्वाद भी लाजबाब बनाना चाहती हैं तो आप कुछ साबुत मसाले पीसकर उसमें मिला सकती हैं। इसके लिए आपको सिर्फ लौंग, दालचीनी, तेजपत्ता और काली मिर्च की जरूरत होगी। इन्हें पीसकर आप स्टोर भी कर सकती हैं।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: 25 रुपये के तरबूज से बनाएं 7 तरह की ड्रिंक्स, यहां जानिए रेसिपी