सर्दियों में आंवला मार्केट में बड़े पैमाने पर मिलता है। इसमें विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। दरअसल, आंवला को सुपरफूड भी कहा जाता है। इसके सेवन से इम्युनिटी तो मजबूत होती ही है, साथ ही सर्दी-खांसी, जुकाम और मौसमी बीमारियों से भी बचाव होता है।
वहीं, बच्चों को आंवला पसंद नहीं होता है। हालांकि, आप इससे कुछ टेस्टी डिश भी तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए 5 हेल्दी और टेस्टी डिश लेकर आए हैं, जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं।
आंवला मुरब्बा
आप घर पर ही आंवले से मुरब्बा तैयार कर सकते हैं। यह बच्चों को भी काफी पसंद आता है। इसके सेवन से इम्युनिटी भी बूस्ट होती है। आंवला मुरब्बा विटामिन C से भरपूर होता है, जो सर्दियों में इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है।
आंवला कैंडी
आंवला कैंडी बच्चों के लिए एक हेल्दी स्नैक है। आप इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसे लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है। आप इसे बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं।
आंवला चटनी
सर्दियों में आप आंवला चटनी भी आसानी से तैयार कर सकते हैं। धनिया, पुदीना और हल्की मिठास के साथ बनी आंवला चटनी को आप पराठे, चीला या स्नैक्स के साथ खा सकते हैं। इसका चटपटा स्वाद बच्चों को भी काफी पसंद आता है।
आंवला लड्डू
आंवला लड्डू स्वाद और सेहत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। इसे आंवला, गुड़ या शहद और ड्राई फ्रूट्स से तैयार किया जाता है। सर्दियों में इसका सेवन शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ इम्युनिटी भी बढ़ाता है। बच्चों को इसका मीठा स्वाद खूब पसंद आता है।
आंवला जैम
आंवला जैम बच्चों के लिए एक हेल्दी और टेस्टी विकल्प है। इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और यह बाजार के जैम की तुलना में काफी पौष्टिक होता है। इसे आप बच्चों को ब्रेड, रोटी या पराठे के साथ परोस सकते हैं।
