Healthy watermelon drink recipes for summer: बाजार में इन दिनों हर जगह आपको तरबूज बिकते दिख जाएंगे। 20 से 25 रुपये किलो मिलने वाले इस फल में भरपूर मात्रा में पानी होता है। ये न केवल सेहत के लिए फायदेमंद होता है। बल्कि स्किन के लिए भी किसी रामबाण से कम नहीं है। गर्मी के दिनों में हर किसी को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि तेज और भयानक गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

गर्मियों में भले आप खाना कम खाएं लेकिन स्वस्थ्य रहने के लिए आपको पानी, नारियल पानी और हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन भरपूर मात्रा में करना चाहिए। अक्सर लोग सादा पानी या नींबू पानी पीते-पीते बोर हो जाते हैं। बाजार में मिलने वाले ड्रिंक्स भी बहुत ज्यादा शुद्ध या हेल्दी नहीं होते हैं। ऐसे में आप घर पर ही अपने लिए टेस्टी हेल्दी ड्रिंक्स (summer drink) तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए महज 25 रुपये में मिलने वाले तरबूज से एक या दो नहीं बल्कि 7 तरीके के ड्रिंक बनाने के आइडिया लेकर आए हैं। जिन्हें आपके घर में बच्चे से लेकर बुजुर्ग भी पसंद करेंगे।

तरबूज दही लस्सी​​

गर्मियों में लस्सी पीना तो सभी को पसंद होता है। ऐसे में आप तरबूज दही लस्सी भी बना सकते हैं। इसके लिए तरबूज में दही मिलाएं। फिर इलायची और गुड़ मिलाकर मिक्स करें।

तरबूज मोजीटो​​

युवाओं को मोजीटो का स्वाद बेहद पसंद आता है। ऐसे में गर्मियों में तरबूस के साथ आप मोजीटो बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले तरबूज का जूस बनाएं। फिर इसमें पुदीने के पत्ते डालें। फिर नींबू का रस मिलाएं। लास्ट में सोडा पानी डालकर मिक्स करें।

​​तरबूज ग्रीन टी ​​

ग्रीन टी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। लेकिन कई लोगों को इसका स्वाद पसंद नहीं आता है। ऐसे में आप तरबूज ग्रीन ट्री ट्राय कर कर सकते है। इसे बनाने के लिए ग्रीन टी में तरबूज का रस मिलाएं। लास्ट में इसमें बर्फ मिलाकर सर्व करें।

​​तरबूज तुलसी ड्रिंक​​

तुलसी का न केवल धार्मिक महत्व बहुत है। बल्कि इसे औषधीय पौधे के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। तरबूज तुलसी ड्रिंक बनाने के लिए तरबूज और तुलसी को मिक्स करके जूस बनाएं। फिर उसमें नींबू मिलाकर सर्व करें।

​​तरबूज स्मूदी​​

तरबूज की स्मूदी आपके घर में बच्चों को बहुत पसंद आएगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज को मिक्सी में ब्लेंड कर लें। इसके बाद थोड़ा सा दही मिलाएं। मिठास बढ़ाने के लिए शहद मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें।

​​तरबूज लेमोनेड​​

तरबूज लेमोनेड भी गर्मियों के लिए बेहद शानदार ड्रिंक है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज का रस निकालें। फिर इसमें नींबू का रस मिलाएं। मिठास के लिए थोड़ा सा शहद डालें। बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें।

​​तरबूज नारियल पानी​​

नारियल पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह हर उम्र के इसे पी सकते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए नारियल पानी लें। उसमें तरबूज का रस मिलाएं। यह दोनों चीजें आपको सेहतमंद बनाएंगी।

​​तरबूज छाछ​​

गर्मियों के दिनों छाछ पेट के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसे बनाने के लिए तरबूस का रस निकालें। फिर इसमें छाछ मिलाएं। इसके बाद नमक डालें। ठंडा-ठंडा सर्व करें।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: चुकंदर और आंवला जूस पीने के क्या फायदे हैं? रोजाना सुबह खाली पेट पीने के बाद दिखेंगे चमत्कारी बदलाव