Leftover Khichdi Recipes: गर्मियों में जब कुछ हल्का खाने का मन होता है तो लोग अक्सर खिचड़ी खाना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार ये ज्यादा बन जाती है। फ्रिज में रखने के बाद सुबह इसे दोबारा गर्म करके खाना बेस्वाद लगता है। ऐसे में कई लोग इसे फेंक देते हैं या फिर सब्जी डालकर खा लेते हैं। लेकिन आप रात की बची खिचड़ी से आप सुबह नाश्ते में 5 स्वादिष्ट चीजें बना सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

खिचड़ी‌ पराठा (Leftover khichdi paratha recipe in Hindi)

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

1 कप बची हुई खिचड़ी
1 कटोर आटा
1/2 कप बेसन
1 चम्मच अजवाइन
1 चुटकी भर हींग
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आवश्यकतानुसार तेल
स्वादानुसार नमक

खिचड़ी से पराठा कैसे बनाएं?

खिचड़ी से पराठा बनाने के लिए सबसे पहले खिचड़ी, आटा, बेसन, अजवाइन, हींग, लाल मिर्च को मिलाकर आटा गूंथ लें। इन्हें हल्के हाथ से बेलकर घी लगाकर सेंक लें|
दही के साथ परोसें।

खिचड़ी पकौड़े

आप रात की बची हुई खिचड़ी से सुबह नाश्ते में पकौड़े बना सकते हैं। इसके लिए खिचड़ी में बेसन, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, नमक आदि मिलाकर बैटर तैयार करें। इसमें प्याज के अलावा जो भी सब्जी आपको पसंद हो जैसे गोभी, गाजर डालकर पकौड़े तल लें। हरी चटनी के साथ सर्व करें।

खिचड़ी उपमा

खिचड़ी से आप सुबह उपमा भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले खिचड़ी को मैश करें। उसमें उड़द दाल, राई, हरी मिर्च, कढ़ी पत्ता, नमक डालें। घी डालकर हल्का भून लें।

खिचड़ी ढोकला

बची हुई खिचड़ी से ढोकला भी बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले खिचड़ी को अच्छी तरह से मैश करें। उसमें बेसन, दही, नमक मिलाएं। बैटर को ढोकला स्टीमर में पकाएं। हरी चटनी के साथ परोसें।

खिचड़ी इडली

खिचडी से इडली ये तो थोड़ा आपको अजीब लगेगा। लेकिन यह भी खिचड़ी बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए खिचड़ी को मैश करें। उसमें उड़द दाल का बैटर मिलाएं। बैटर को इडली स्टीमर में भाप देकर पकाएं।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: 20 रुपये की सूजी से बनाएं 50 गोलगप्पे, बाजार जैसे टेस्टी पानीपूरी सिर्फ 10 मिनट में बनाने की आसान रेसिपी