भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर माना जाता है। 37 साल की उम्र में भी वह क्रिकेट के मैदान में काफी एक्टिव रहते हैं। रन लेना हो या किसी बल्लेबाज को विकटों के पीछे से आउट करना हो वह काफी फुर्ती के साथ ये कर लेते हैं। धोनी मैदान में काफी एनर्जेटिक होते हैं। इस बात को लेकर धोनी हमेशा चर्चा में रहते हैं खेल के मैदान में वह अपने से कम उम्र वालों को भी स्टैमिना के मामले में मात दे देते हैं। धोनी को यह एनर्जी उनके पसंदीदा फूड प्रोडक्ट से मिलती है। इसके साथ ही वह घंटों एक्सरसाइज करते हैं। जिम में पसीना बहाते हैं और बैंडमिंटन, फुटबाल जैसे एनर्जी वाले गेम में भी अपने को काफी रमाते हैं। यही कारण है कि उनका स्टैमिना बाकी खिलाड़ियों से काफी ज्यादा है।
बता दें, धोनी रोजाना 4 लीटर दूध पीते हैं। वह ज्यादातर इसे मिल्कशेक में लेना पसंद करते हैं। इसके साथ ही वह पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम लेते हैं ताकि उनका स्टैमिना मजबूत बना रहे। डेयरी प्रोडक्ट के आलावा बटर चिकन, चिकन टिक्का पिज्जा, खीर और गाजर का हलवा जैसे डिश उनके पसंदीदा भोजनों में शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धोनी सुबह नाश्ते में दलिया और नट्स के साथ ही ताजे फल लेना काफी पसंद करते हैं वहीं शाम को स्नैक के रूप में चिकन सैडबिच और दही लेते हैं।
डिनर की बात करें तो माही रात को हल्का फुल्का खाना ही पसंद करते हैं। डिनर में माही 2 से 3 चपाती के साथ चिकन, सब्जियों का सलाद और फल खाते हैं। वहीं धोनी डाइट चार्ट को फॉलो करते हुए जंक फूड से काफी दूरी बना कर रखते हैं। वह सोडा और सॉफ्ट ड्रिंक भी नहीं लेते हैं। खेल के दौरान वह एनर्जी ड्रिंक लेते हैं। अपनी डाइट में वह ज्याद से ज्यादा प्रोटीन को शामिल करने की कोशिश करते हैं।
