Mahavir Jayanti Mehndi Design: महावीर जयंती जैन धर्म के लोगों के लिए बेहद खास दिन होता है। महावीर जयंती आज यानि 10 अप्रैल को मनाई जा रही है। यह दिवस जैन धर्म के संस्थापक भगवान महावीर के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसका जैन अनुयायियों को बहुत बेसब्री से इंतजार रहता है। भगवान महावीर 24वें और अंतिम तीर्थंकर हैं। उन्होंने मानव जाति को सद्गुण और अहिंसा का संदेश दिया था। इस दिन जैन धर्मावलंबी भगवान की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। सुबह से ही मंदिरों में भीड़ जुटना शुरू हो जाती है। भगवान का अभिषेक किया जाता है। ध्वज चढ़ाया जाता है। घरों में भी इस दिन अलग ही रौनक देखने को मिलती है। इस दिन प्रभात फेरी और पालकी यात्रा निकाली जाती हैं। ऐसे शुभ दिन के लिए आप अपने हाथों पर मेहंदी लगाने के लिए यहां से आइडिया ले सकती हैं। मेहंदी डिजाइन के जरिए आप जैन धर्म का संदेश दे सकते हैं।

बैसाखी मेहंदी डिजाइन | बैसाखी के लिए शुभकामना संदेश

महावीर स्वामी ने लोगों को असत्य त्यागने, लालच और मोह छोड़ने का संदेश दिया था। आप उनके इन संदेशों को मेहंदी के जरिए हाथों पर सजाएं।

महावीर जयंती पर आप इस तरह की मेहंदी लगाकर हिंसा बंद करने का संदेश दे सकती हैं। इसपर आप उनका कोई उपदेश भी लिख सकती हैं।

ज्ञान की खोज में उन्होंने घर त्याग दिया था। लोगों को प्रेरित करने के लिए आप मेहंदी के जरिए ये संदेश आमजन तक पहुंचा सकती हैं।