Mahatma Gandhi Quotes:: सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की आज पुण्यतिथि है। आज ही के दिन यानि 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। महात्मा गांधी भले ही हमारे बीच नहीं हों, लेकिन अपने विचारों से वो सदा इस देश-दुनिया के साथ हैं। उनके विचार आज भी पूरी दुनिया को सच्चाई का रास्ता दिखाते हैं। मोहनदास करमचंद गांधी ने महज़ भारत की आजादी में ही महत्वपूर्ण भूमिका नहीं निभाई बल्कि पूरी दुनिया के देशों को आजादी और नागरिक अधिकारों के लिए प्रेरित किया।
आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके कुछ कोट्स को याद कर रहे हैं जिन्हें हमेशा याद रखने और अपने जीवन में उतारने की जरूरत है-
-आज़ादी का कोई अर्थ नहीं यदि इसमें गलतियां करने की आज़ादी न शामिल हों।
-गरीबी हिंसा का सबसे बुरा रूप है।
-पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हसेंगे, फिर वो आपसे लड़ेंगे और तब आप जीत जाएंगे।
-लंबे- लंबे भाषणों से कहीं अधिक मूल्यवान है इंच भर कदम बढ़ाना।
-व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित प्राणी है, वो जो सोचता है वही बन जाता है।
-उफनते तूफ़ान को मात देना है तो अधिक जोखिम उठाते हुए हमें पूरी शक्ति के साथ आगे बढ़ना होगा।
-मेरे पास दुनिया को सिखाने के लिए कुछ नया नहीं है। सत्य और अहिंसा पहाड़ियों की तरह पुराने हैं। मैंने जो कुछ भी किया है, वो दोनो में प्रयोगों का प्रयास करने के लिए है जितना कि मैं कर सकता हूं।
-मेरे लिए हर वो शासक विदेशी है जो जनता की राय की अवहेलना करता हो।
-कोई हमारा स्वाभिमान हमसे नहीं छीन सकता, जब तक हम अपनी मर्ज़ी से न दें।
-सभी धर्म हमें एक हो शिक्षा देते हैं, केवल उनके दृष्टिकोण अलग- अलग हैं।
-आप मुझे जंजीरों में जकड़ सकते हैं, यातना दे सकते हैं यहां तक कि आप इस शरीर को नष्ट कर सकते हैं, लेकिन आप कभी मेरे विचारों को कैद नहीं कर सकते।
-जिस दिन प्रेम की शक्ति, शक्ति के प्रति प्रेम पर हावी हो जाएगी, दुनिया में अमन आ जाएगा।