Maha Shivratri, Shivratri Rangoli Designs 2025, Rangoli Designs Images, Photos, Pics: देवों के देव महादेव यानी भोलेनाथ की आराधना के लिए महाशिवरात्रि का त्योहार काफी सर्वश्रेष्ठ होता है। शास्त्रों के मुताबिक, इसी भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती का विवाह हुआ था। कई लोग भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन व्रत भी रखते हैं। 

कब है महाशिवरात्रि?

मालूम हो कि हर साल महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि को सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार यह त्योहार 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 8 मिनट से शुरू होगी और इसका अंत 27 फरवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर है। महाशिवरात्रि की पूजा में रात्रि के प्रहर की पूजा का महत्व खास माना जाता है इसलिए महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जा रही है।  मान्यता है कि इस दिन  रंगोली बनाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ बेहतरीन रंगोली डिजाइन लेकर आए हैं, जिसको आप अपने घर के मेन गेट या फिर अपने आंगन में आसानी से बना सकते हैं।  

फोटोः Instagram

मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में आप इस दिन अपने घर के आंगन में शिव पार्वती शुभ विवाह रंगोली को बना सकते हैं।

फोटोः Instagram

महाशिवरात्रि के दिन आप शिवलिंग वाला भी रंगोली बना सकते हैं। इसके साथ आप भोलेनाथ और माता पार्वती का हाथ भी बना सकते हैं। इस रंगोली को आप भी आसानी से बना सकते हैं।

फोटोः Instagram

भगवान शिव अपने हाथ में डमरू को धारण करते हैं। ऐसे में आप शिवलिंग के साथ डमरू वाला रंगोली भी बना सकते हैं। इसके साथ आप कमल का फूल भी बना सकते हैं, जो देखने में काफी खूबसूरत लगेगा।

फोटोः Instagram

महाशिवरात्रि के दिन आप शिवलिंग के साथ-साथ त्रिशूल वाला रंगोली भी बना सकते हैं।

फोटोः Instagram

आगे पढ़िए- Maha Shivratri 2025 Mehndi Design: शिव-पार्वती मेहंदी डिजाइंस के साथ करें महाशिवरात्रि को सेलिब्रेट, यहां से चुने बेस्ट डिजाइन