Maha Shivratri Mehndi Design: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का काफी विशेष महत्व है। शास्त्रों के मुताबिक, इसी दिन भगवान शिव का विवाह माता पार्वती के साथ हुआ था। इस दिन भोलेनाथ की आराधना करने और व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। वहीं, महाशिवरात्रि के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार भी करती हैं। सोलह श्रृंगार में महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी भी रचाती हैं।
Happy Mahashivratri 2025 Hindi Wishes Images LIVE: यहां से भेजें महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
महाशिवरात्रि पर रचाएं शिव-पार्वती आकृति वाली मेहंदी
वहीं, अगर आप भी इस अवसर पर खास तरह की मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं तो हम आपके लिए शिव-पार्वती आकृति वाली मेहंदी डिजाइंस लेकर आए हैं। आप इस मेहंदी को अपने हाथों पर रचाकर काफी अलग महसूस कर सकती हैं।

आप आपने दोनों हाथों पर इस खूबसूरत मेहंदी डिजाइन को बना सकती हैं। इस मेहंदी में भगवान शिव और माता पार्वती की आकृति उकेरी गई है। यह मेहंदी देखने में काफी यूनिक भी लग रही है। इस मेहंदी डिजाइन को आप आसानी से अपने हाथ पर बना सकते हैं।

महाशिवरात्रि पर हाथों पर मेहंदी रचाने के लिए यह डिजाइन काफी परफेक्ट है। इस डिजाइन में भगवान शिव और माता पार्वती दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही भोलेनाथ के हाथों में त्रिशूल भी दिख रहा है।

इस मंहेदी के डिजाइन में माता पर्वती और भगवान शिव की आकृति के साथ एक महिला की भी आकृति बनाई गई है, जिसमें महिला माता पार्वति और भगवान शिव को पूजा करती दिख रही है। आप भी इस डिजाइन को अपने हाथों पर आसानी से लगा सकती हैं।

कब है महाशिवरात्रि का त्योहार?
महाशिवरात्रि का त्योहार हर साल फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि को सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार यह त्योहार 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 8 मिनट से शुरू होगी और इसका अंत 27 फरवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर है। महाशिवरात्रि की पूजा में रात्रि के प्रहर की पूजा का महत्व खास माना जाता है इसलिए महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मानी जाएगी।
