Maha Shivaratri 2025: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म में प्रमुख त्योहारों में से एक है। हर साल महाशिवरात्रि को फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि को सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि को 26 फरवरी को सेलिब्रेट किया जाएगा। वहीं, इस अवसर पर भोलेनाथ को प्रसाद के रूप में फल-फूल और अन्य चीजों को चढ़ाया जाता है।
भगवान शिव को चढ़ाई जाती है ठंडाई
कई लोग इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर ठंडाई प्रसाद भी चढ़ाते हैं। ऐसे में अगर आप भी महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए ठंडाई को चढ़ाने वाले हैं, तो इस लेख में हम आपको ठंडाई बनाने की विधि के बारे में बताएंगे। आप यहां से देखकर ठंडाई को आसानी से तैयार कर सकते हैं।
ठंडाई बनाने की सामग्री
1 लीटर दूध
15-20 बादाम
8-10 काजू
1 चम्मच सौंफ
10 काली मिर्च के दाने
5 हरी इलायची<br>2 चम्मच गुलाब की पंखुड़ियां
1 कप भांग
1 चम्मच गुलाब जल
2 चम्मच चीनी
आधा कप पानी
भांग की ठंडाई कैसे बनाएं?
भांग की ठंडाई बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कप हरे और कच्चे भांग को लें। अब आप इसको करीब 7 मिनट तक इसको उबालें। अब भांग की पत्तियों को छानकर मिक्सी में पीस लें। अब दूध को उबालें और ठंडा कर लें। अब इसमें बादाम और काजू को काटकर डालें। इसके साथ ही इसके सभी मसालों को भी इसमें मिलाएं। अब इसमें भांग को मिलाएं। अब इसको फ्रिज में करीब दो घंटे तक रख दें और ठंडा होने दें। अब आप भांग की ठंडाई को सर्व कर सकते हैं। मालूम हो कि भंग नशे वाली होती है। ऐसे में ठंडाई में डालने से पहले अपनी क्षमता का अंदाजा जरूर लगा लें। आप इसको अपनी जिम्मेदारी पर ही पीएं। आगे पढ़िए- Maha Shivratri 2025 Mehndi Design: शिव-पार्वती मेहंदी डिजाइंस के साथ करें महाशिवरात्रि को सेलिब्रेट, यहां से चुने बेस्ट डिजाइन
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।