Madhuri Dixit Hair Mask: प्रदूषण, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, बहुत ज्यादा केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट, हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करने की वजह से आजकल बालों में कोई न कोई समस्या होने से हर इंसान परेशान है। किसी के बाल बहुत ज्यादा टूट रहे हैं तो फ्रिजी हेयर तो आम समस्या बन गई है। इसमें बाल हमेशा रुखे, खड़े हुए नजर आते हैं।

ड्राई दिखने वालों को सिल्की, स्ट्रेट, सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए पार्लर जाकर महंगे हेयर ट्रीटमेंट करवाने की बजाए आप कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर टिप्स शेयर करती हैं। बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए माधुरी केले से हेयर मास्क बनाती हैं। ये बिल्कुल नेचुरल चीजों से तैयार होता है। इससे बालों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है। आप भी इसे ट्राई कर सकते हैं। अगर आपके यहां अक्सर केले रखे-रखे पक जाते हैं तो उसे फेंकने की बजाए आप ये मास्क तैयार कर सकते हैं।

कैसे बनाएं माधुरी की तरह बालों के लिए केले का हेयर मास्क?

माधुरी ने एक बनाना को स्लाइस कीजिए। इसे अच्छे से मैश कर लीजिए। इसमें 1 टी स्पून नारियल का तेल डालें। आधा चम्मच हनी डालें। सभी चीजों को मिक्स करें। बालों पर अच्छे से लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद बालों को धो सकते हैं।

केले का मास्क लगाने के फायदे

इसे लगाने से बालों में चमक आती है। बाल बहुत सॉफ्ट, सिल्की, शाइनी और हेल्दी बनाने में मदद करेंगे। हेयर प्रोडक्ट यूज करने के साइड इफैक्टको दूर करने में मदद करता है। ड्रैंडफ को दूर करता है। फ्रिजी हेयर के लिए ये काफी फायदेमंद है। इसको आप करीब 20 दिन में लगा सकते हैं।

यहां देखिए वीडियो