Machar Bhagane Ka Gharelu Upay: बारिश का मौसम शुरू होते ही चारों तरफ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगता है। इस मौसम में मच्छर काफी तेजी से पनपते हैं। अक्सर पानी जमा होने वाली जगहों और पौधों के गमलों में मच्छर तेजी से पनपते हैं। कई बार ये डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया सहित कई तरह की गंभीर बीमारियों का कारण भी बनते हैं।

घर में बढ़ने लगा मच्छरों का प्रकोप

कई बार घर में मच्छर इतनी अधिक संख्या में आ जाते हैं, जिससे नींद तो प्रभावित होती ही है, साथ ही दिनचर्या भी काफी प्रभावित होता है। ऐसे में मच्छरों को घर से भगाना बहुत जरूरी हो जाता है। आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर भी मच्छरों से राहत पा सकते हैं। यहां हम आपके लिए 5 आसान हैक्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं।

नीम और नारियल तेल का करें उपयोग

मच्छरों को भगाने के लिए नीम और नारियल का तेल काफी प्रभावी होता है। यह मच्छरों को भगाने का आसान और प्राकृतिक उपाय भी है। इन दोनों तेलों को मिलाकर आप अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। इसमें तेज गंध होती है, जिससे मच्छर आसानी से भाग जाते हैं। आप रात के समय सोने से पहले अपने हाथ-पैरों पर इसे लगा सकते हैं।

कमरे में रखें तुलसी का पौधा

आप कमरे में तुलसी का पौधा गमले में लगाकर रख सकते हैं। यह पौधा मच्छरों को भगाने में काफी कारगर हो सकता है। इसे मच्छरों के प्रवेश वाली जगहों पर रखना बेहतर होता है। आप इसे खिड़कियों या दरवाजों के पास रख सकते हैं।

पुदीने के पानी का करें उपयोग

मच्छरों को भगाने के लिए आप पुदीने के पानी का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए पुदीने के पत्तों को पानी में उबालकर एक स्प्रे तैयार करें। अब इस पानी को घर के कोनों में छिड़क दें। इसकी तेज गंध से मच्छर भाग जाते हैं। यह उपाय प्राकृतिक होने के साथ-साथ पूरी तरह सुरक्षित भी है।

अपने बच्चों से जरूर कराएं ये 5 योगासन, बाबा रामदेव ने बताया करने का सही तरीका; सेहत के साथ दिमाग भी होगा तेज

एलोवेरा और लौंग के तेल का करें उपयोग

एलोवेरा और लौंग का तेल भी मच्छरों को भगाने में काफी कारगर होता है। आप इसे अपनी त्वचा पर भी लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एलोवेरा जेल और लौंग के तेल को मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें और इसे अपनी त्वचा पर लगाएं। इससे आपकी त्वचा मॉइस्चराइज भी हो जाएगी।

कपूर और सरसों का तेल

आप कपूर और सरसों के तेल का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में थोड़ी सी रूई लें। अब इसमें कपूर और सरसों का तेल मिलाएं। इस रूई को कमरे के कोने में रख दें। इससे मच्छर कमरे में नहीं आएंगे।

Jaya Kishori Motivational Quotes: समय अच्छा हो या बुरा… जया किशोरी की ये प्रेरणादायक बातें बना सकती हैं हर मुश्किल को आसान

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।