Goddess Durga Names For Baby Girl: हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ ही चैत्र नवरात्रि का आरंभ हो जाता है। इस साल चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 30 मार्च से हो रहा है। 9 दिनों तक चलने वाली इस नवरात्रि के दौरान लोग पहले दिन घर में घटस्थापना कर मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं।
बेटी को माना जाता है देवी का रूप
भारतीय संस्कृति में बेटी को देवी का रूप माना जाता है। बेटी सृजन, करुणा और शक्ति का प्रतीक होती है। बेटी के जन्म पर लोग घर में मां दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती का आगमन के तौर पर देखते हैं। कई लोग तो अपनी बेटी के नाम को देवी के नाम पर रखते हैं। ऐसे में इस नवरात्र आपके भी घर अगर बेटी का आगमन होने वाला है तो आप मां दुर्गा के इन नामों पर अपनी बेटी का नाम रख सकते हैं।
मां दुर्गा के नाम पर रखें अपनी बेटी का नाम
- अद्या (Adya)- आप अपनी बेटी का नाम अद्या भी रख सकते हैं। इस नाम का मतलब आदिशक्ति होता है। यह मां दुर्गा के प्रमुख नामों में से एक है।
- देवयानी(Devyani): मां दुर्गा को देवयानी नाम से भी बुलाया जाता है। यह नाम शक्ति, दिव्यता और श्रेष्ठता का प्रतीक है। इस नाम का अर्थ देवताओं का रथ और देवी समृद्धि होता है।
- वैष्णवी(Vaishnavi): मां दुर्गा के प्रमुख नामों में से एक वैष्णवी भी है। आप अपनी बेटी को मां दुर्गा के इस नाम को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ भगवान विष्णु की उपासक होता है।
- वामिका (Vamika): वामिका एक बहुत प्यार नाम है। दरअसल, वाम शब्द भगवान शिव से जुड़ा हुआ है। वहीं, वामिका का अर्थ ‘शिव की अर्धांगिनी’ यानी माता पार्वती होता है।
- कात्यायनी (Katyayani): नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा के कात्यायनी रूप की पूजा की जाती है। इस दिन मां दुर्गा राक्षसों का संहार करने के लिए ऋषि कात्यायन की तपस्या से प्रकट हुईं थीं। आप भी अपनी बेटी का नाम माता कात्यायनी के इस नाम पर रख सकते हैं।
मां दुर्गा के नौ रूपों के नाम
- शैलपुत्री
- ब्रह्मचारिणी
- चंद्रघंटा
- मां कुष्मांडा
- स्कंदमाता
- कात्यायनी
- कालरात्रि
- महागौरी
- सिद्धिदात्री