Bakrid special: बकरीद के मौके पर घरों में तरह-तरह के मीठे पकवान बनाए जाते हैं। जैसे सेवई, मैंगो सेवई और फिर शीर खुरमा आदि। पर आज हम बात करेंगे लखनवी शाही टुकड़ा की। दरअसल, इसे खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इसका स्वाद ऐसा होता है कि मानों मुंह में डालते ही ये घुल जाए। साथ ही इसकी मिठास लंबे समय तक लोगों को याद रह जाती है। तो आइए जान लेते हैं कि ये शाही टुकड़ा घर पर कैसे बनाएं (Lucknowi shahi tukda recipe) और इसे बनाने के लिए आपको क्या-क्या चाहिए।
शाही टुकड़ा कैसे बनाएं-Lucknowi shahi tukda recipe
- सामग्री
- -दूध
- -ब्रेड के सारे कोनों को काटकर तैयार कर लें
- -चीनी
- -गुलाब जल
- -केसर या कस्टर्ड पाउडर
- -तेल
- -इलायची पाउडर
- -काजू पीसकर रख लें।
- -ड्राई फ्रूट्स
शाही टुकड़ा कैसे बनाएं
- -दूध गर्म करें और इसमें चीनी डालकर पकने दें। पकने के दौरान इसमें केसर, गुलाब जल और कस्टर्ड पाउडर मिला लें।
- -फिर ब्रेड को तल लें और इसी थाली में दो-दो ब्रेड सजाकर तैयार कर लें।
- -अब जब दूध पूरी तरह से गाढ़ा हो जाए और इसका रंग आ जाए तो ब्रेड पर डाल लें।
- -अब दूध में इलायची पाउडर डालकर इसमें चीनी डालकर पूरी तरह से पकने दें।
- -इसमें काजू पीसकर मिला लें और फिर इसे पूरी तरह से पकने दें।
- -जब ये पक-पककर और गाढ़ा हो जाए और खोया जैसा हो जाए तो इसमें कस्टर्ड पाउडर मिलाकर पूरी तरह से सूखा लें।
- -फिर ब्रेड के ऊपर से इस गाढ़े दूध को सजा लें और फिर इसे फ्रिज में रख लें।
- -जब ये सेट हो जाए तो आराम से इसकी कटिंग करें और खाएं।
दूसरा, तरीका ये है कि आप शाही टुकड़ा को दूध में उबालकर और ड्राई फ्रूट्स से सजाकर बना सकते हैं। इसके अलावा आप इसमें मावा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ नहीं तो आप इसमें रबड़ी भी मिला सकते हैं। इसके अलावा आप शाही टुकड़ा के लिए चीनी की जगह खजूर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप खजूर को पीसकर इसमें मिला लें। ये चीनी से भी ज्यादा मीठा होता है। इसके अलावा आप इसमें खांड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तो इस रेसिपी को फॉलो करें और घर पर शाही टुकड़ा जरूर बनाएं।

