Anushka Sharma and Virat Kohli: 2013 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहली बार एक शैम्पू के एड के दौरान मिले थे। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब वह पहली बार अनुष्का शर्मा से मिले थे तो उन्हें कैसा महसूस हुआ था। उन्होंने कहा कि वह बहुत घबराए हुए थे। इस वजह से उन्होंने एक जोक भी कहा कि, ‘इससे ज्यादा हील्स वाले सैंडल आपको नहीं मिले थे’। हालांकि उन्होंने यह मजाक चीजों को आसान बनाने के कहा था लेकिन इस मजाक ने उनकी शर्मिंदगी को और बढ़ा दिया।

Continue reading this story with Jansatta premium subscription
Already a subscriber? Sign in

विराट ने बताया कि जब पहली बार वह अनुष्का के साथ डेट पर गए थे तो वह काफी ट्रेडिशनल थी। हम खाना खाने जाते थे। धीरे-धीरे हमें बाहर जाने के लिए एक-दूसरे से पूछने की जरूरत नहीं पड़ती थी क्योंकि हमें साथ समय बिताना अच्छा लगने लगा था। इस तरह हमारे बीच चीजें बदलने लगी थी और वह काफी नेचुरल और ऑर्गेनिक था। समय के साथ हमारा रिश्ता मजबूत होने लगा और इस वजह से हम एक-दूसरे के साथ रहना चाहते थे।

उनकी शादी की बात करें तो, विराट ने बताया कि, ‘पूरी शादी अनुष्का ने ही ऑर्गेनाइज की थी। लोकेशन से लेकर लोग, सारी चीजें उसने ही डिसाइड की थी। अनुष्का ने बोला था कि उन्हें शादी सबको बता कर नहीं करनी। यही वजह थी कि शादी में सिर्फ 42 लोग शामिल हुए थे। हमारे क्लोज फ्रेंड्स और रिलेटिव्स।’ बता दें कि इटली में विराट और अनुष्का की शादी के दौरान काफी टाइट सेक्यूरिटी थी। इसके बाद इन दोनों ने इंडिया में अपने बाकी दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए पार्टी रखी थी।

 

विराट ने अपनी हनीमून के बारे में बताते हुए कहा कि वह फिनलैंड गए थे। विराट ने कहा कि, ‘हम वहां नॉर्दन लाइट्स देखने गए थे लेकिन वहां तीनों दिन बर्फबारी हुई। लेकिन हम पूरी तरह से रोमांचित थे और पूरी जगह पर चहलकदमी कर रहे थे। वहां के बर्फ बिल्कुल साफ थे। वहां बिल्कुल प्रदूषण नहीं था और आसपास बहुत कम लोग थे।’