प्रीमैच्योर इजैकुलेशन या शीघ्रपतन पुरुषों को होने वाला एक यौनरोग है जिसके कई कारण हो सकते हैं। आजकल की तनावभरी जीवनशैली में इस रोग के पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शारीरिक संबंध बनाते समय जब पुरुष बहुत जल्दी स्खलित हो जाते हैं इसे प्रीमैच्योर इजैकुलेशन कहा जाता है। इसकी वजह से संबंधों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यह 40 साल की उम्र से कम की अवस्था में होने वाली यौन समस्या है जिसके उपचार के लिए विटामिन्स और अन्य तरह के सप्लीमेंट्स का सहारा लिया जा सकता है। तो चलिए, जानते हैं कि किन सप्लीमेंट्स और विटामिन्स का सेवन इस रोग के उपचार में मददगार है।

विटामिन सी – विटामिन सी शीघ्रपतन के उपचार का सबसे बेहतर तरीका है। यह शारीरिक संबंध बनाते वक्त गुप्तांगों में संकुचन पैदा करता है जिससे शुक्राणु बाहर नहीं निकलते और जल्दी स्खलन नहीं होता। बेहतर परिणाम के लिए हर रोज कम से कम 90 मिग्रा विटामिन सी का सेवन जरूरी होता है।

विटामिन ई – विटामिन ई गुप्तांग की मांसपेशियों के ऊतकों को तोड़ने वाले मुक्त कणों को खत्म करने में मदद करते हैं। ये मुक्त कण ही शीघ्रपतन का कारण होते हैं। प्रतिदिन कम से कम 15-22मिलीग्राम विटामिन ई का सेवन बहुत जरूरी है।

अश्वगंधा – अश्वगंधा यौन समस्याओं के उपचार लिए सबसे प्राचीन और प्रभावी औषधि है। इसके सेवन से कामेच्छा तो बढ़ती ही है, साथ ही साथ शीघ्रपतन की समस्या भी पूरी तरह से खत्म हो जाती है। यह शरीर को मजबूत भी बनाता है और नपुंसकता दूर करने में भी मददगार होता है।

अदरक और शहद – अदरक शरीर में रक्त संचार ठीक रखने के लिए जाना जाता है। एक चम्मच अदरक के पेस्ट में शहद मिलाकर खाने से शीघ्रपतन की समस्या दूर होती है। इसे दूध में मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है।

लहसुन – कच्चा लहसुन की चार कलियां रोज चबाने से शीघ्रपतन दूर होता है। इसे देसी घी में फ्राइ करके भी खाया जा सकता है।

गाजर – दो गाजर लें और उसे काटकर उसमें अंडा मिलाएं। इसमें थोड़ा शहद भी मिला लें। अब नियमित रूप से इसका सेवन करें। यह शीघ्रपतन की समस्या से शीघ्र निजात दिलाता है।

इमली-गुड़ – इमली के बीजों को पानी में दो तीन दिनों तक भिगोकर रख दें। अब उन बीजों को पानी से निकालकर व उनके छिलके उतार लें और उसे ठीक तरह से पीस लें। अब इसमें लगभग दुगुनी मात्रा में गुड़ मिलाएं और इसे आटे की तरह गूंथ लें। इसके पेस्‍ट की गोलियां बनाकर शारीरिक संबंध बनाने से दो घंटे पहले दूध के साथ सेवन करें। शीघ्रपतन की समस्‍या जल्दी दूर हो जाएगी।