Arjun Kapoor Malaika love story: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में बनें रहते हैं। उनकी लव-स्टोरी के बारे में बॉलीवुड हो या फिर आम जनता हर कोई बात कर रहा है। हालांकि अर्जुन और मलाइका ने अब तक लोगों के सामने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उनका अफेयर चल रहा है। लेकिन आए दिन वह एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं। चाहे किसी रियालिटी शो पर हाथ पकड़ें हुए नजर आए या फिर साथ डिनर करते हुए। बता दें कि हाल ही दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कि थी जिसके बारे में उनके फैन्स ऐसा अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों साथ छुट्टी मनाने गए थे।
इसके अलावा अर्जुन और मलाइका अक्सर एक-दूसरे के इंस्टाग्राम फोटोज पर कमेंट्स करते दिखते हैं या फिर फोटोज पर लाइक करते हैं। इन सभी बातों से दोनों के फैन्स उनके बीच चल रही लव-स्टोरी को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं।
हालही में अर्जन और मलाइका ने एक फोटो शेयर की थी। अर्जुन की फोटो पर मलाइका ने दिल वाली इमोजी भेजी, तो वहीं अर्जुन ने मलाइका की फोटो को लाइक किया। हालांकि अगर आप इन दोनों फोटो को गौर से देखेंगे तो ऐसा लगेगा दोनों साथ में छुट्टी मनाने गए हैं।
जैसा कि आप फोटो में देख सकते हैं अर्जुन कपूर के साथ-साथ एक लड़की की भी हाथ है। अर्जुन के फैन्स ने ऐसा उनकी इस फोटो पर कमेंट भी किया, ‘Nyc nails Miss Mallaa’। अर्जुन के इस फोटो को देखते हुए एक फैन ने लिखा, ‘Despite all the hatred,you guys r going great. U guys make us believe in love and looking forward in life keep going you two’…
इस फोटो में आप देख सकते हैं कि कैसे अर्जन कपूर ने मलाइका की फोटो पर बहुत ही प्यारा सा कमेंट किया है ‘The photographer got Skills gurl !!!’ लिखकर कमेंट किया। इसके अलावा अर्जुन ने ना सिर्फ कमेंट किया बल्कि फोटो को लाइक भी की है।
इस फोटो में आप इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री साफ देख सकते हैं। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ रखा है। इस फोटो को भी देखकर आप अनुमान लगा सकते हैं कि इन दोनों के बीच का प्यार कितना गहरा है। मलाइका इस फोटो को शेयर करते हुए एक बहुत प्यारा कैप्शन भी दिया है।
View this post on Instagram
Happy bday my crazy,insanely funny n amazing @arjunkapoor … love n happiness always
अर्जुन और मलाइका एक बेहद मैच्योर लव शेयर कर रहे हैं। दोनों साथ होते हैं लेकिन उन चीजों को लोगों के सामने फ्लॉन्ट नहीं करते हैं। साथ समय बिताते हैं लेकिन अब लव-स्टोरी को लेकर हंगामा नहीं मचाया है। बता दें कि सूत्रों से यह बात भी सामने आई है कि मलाइका और अर्जुन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
(और Lifestyle News पढ़ें)