पीछले साल ही नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पता चला था कि नेहा धूपिया प्रेग्नेंट हैं। इस बात की वजह से नेहा और अंगद बहुत ट्रोल हुए थे। लेकिन इन सब चीजों के बावजूद अंगद ने नेहा का बहुत ही अच्छी तरह ध्यान रखा और इस वजह से वह एक आइडल हंसबेंड हैं। अंगद बेदी ने अपनी पत्नी नेहा धूपिया का ध्यान प्रेग्नेंसी के दौरान भी बहुत ही अच्छी तरह रखा था। नेहा धूपिया ने मीडिया की एक इंटरव्यू में बताया कि अंदगद ने किस प्रकार उनका साथ दिया और उनका ध्यान रखा। आइए जानते हैं कि अंगद बेदी ने नेहा धूपिया का ध्यान कैसे रखा।

केयरिंग हैं:
नेहा ने बताया कि कैसे प्रेग्नेंसी की बाद सुनने के बाद अंगद ने उनका ध्यान रखा। उनको किसी बात की परेशानी ना हो
इसके लिए अंगद ने हर तरह की चीजों का इंतजाम कर रखा था।

सरप्राइज देते हैं:
एक अच्छा पति हमेशा अपनी पत्नि को अलग-अलग तरीके से सरप्राइज देता है। उसी प्रकार अंगद ने भी नेहा को बेबी-शॉवर सरप्राइज दिया था। वह नेहा धूपिया की हर तनाव को कम करना चाहते हैं और इस वजह से उन्होंने नेहा धूपिया का बेबी शॉवर करवाया था ताकि उनके चेहरे पर स्माइल आ जाए।

सपोर्ट करता है:
नेहा ने बताया कि अंगद उनका हर मुश्किल घड़ी में साथ निभाते हैं। कभी भी कोई परेशानी होती है कि वह उनका साथ नहीं छोड़ते हैं। नेहा ने बताया कि प्रेग्नेंसी की वजह से वह जब भी ट्रोल हुई अंगद ने बहुत खुबसूरती से उनका साथ दिया।

उनकी हेल्थ का ध्यान रखते हैं:
नेहा धूपिया ने बताया कि अंगद ने हमेशा उनके हेल्थ का ध्यान रखते हैं। उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि वह मोटी हो या पतली। अंगद सिर्फ यही चाहते हैं कि नेहा बस फिट और हेल्दी रहें।