Temper tantrums in Child: माता-पिता के लिए उनके बच्चे सबसे बढ़कर होते हैं। अपने बच्चों को सही पालन-पोषण देना उनका कर्तव्य होता है। हर माता-पिचा चाहते हैं कि उनके बच्चों को सही परवरिश मिलें। साथ ही माता-पिता बनना एक बेहद मुश्किल काम भी होता है। अपने बच्चों के नखरे और टैंट्रम्स को हैंडल करना भी एक बड़ा काम होता है। माता-पिता को बहुत सोच-समझकर ये चीजें करनी चाहिए वरना एक गलत स्टेप बच्चों के जीवन को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं अपने बच्चों के टैंट्रम्स को कैसे मैनेज किया जा सकता है, साथ ही उन्हें कैसे चीजों की समझ करवानी करनी पड़ती है।
अच्छे-बुरे की समझ करवाएं:
अगर आप अपने बच्चों के टैंट्रम्स को नहीं हैंडल कर पा रहे हैं तो उसके लिए आपको उन्हें सबसे पहले अच्छे-बुरे की पहचान करवानी पड़ेगी। उन्हें इस बात की समझ करवानी पड़ेगी कि क्या चीज उनके लिए सही है और क्या गलत है। ऐसा करने से उनकी आदतों में भी सुधार आएगा।
उनकी झूठ को समझे:
यदि आपको ऐसा लग रहा है कि आपका बच्चा किसी गलत बात के लिए नखरे दिखा रहा है तो सबसे पहले उनकी झूठ को उनके सामने पकड़ें। इससे उन्हें अपनी गलती का एहसास होगा और वह बातों को समझेंगे। इसके अलावा वह झूठ बोलने से भी डरेंगे।
अच्छी चीजें सिखाएं:
सिर्फ पढ़ाई करना ही जरूरी नहीं होता है। आप अपने बच्चों को खेल-कूद, नृत्य, कला जैसी चीजों में भी हिस्सा लेने दें। इससे वह और भी बच्चों से मिलेंगे और उन्हें चीजों की बेहतर तरीके से समझ होगी। ऐसा करने से आपके बच्चे के नखरे भी कम होंगे और उनमें समझदारी भी आएगी।
नखरा करने की वजह:
यदि आपके बच्चे हर चीज में नखरा दिखा रहे हैं तो सबसे पहले उसके पीछे की वजह जानें। इस बात को जाने की आखिर उनके नखरा करने की वजह क्या है। यदि आपको लगता है कि वजह गलत है तो उन्हें समझाएं ना कि उनकी जिद्द पूरी करें।
(और Lifestyle News पढ़ें)
