lotus mehndi design back hand: घर में शादी हो, दोस्त की शादी हो या फिर कोई भी फंक्शन क्यों न हो, मेहंदी के बिना हाथों की सजावट अधूरी है। मेहंदी की बात आटे ही आजकल के कुछ ट्रेंडिंग डिजाइन सामने आते हैं। जैसे कि लोट्स फ्लावर मेंहदी डिजाइन इन दिनों लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोग अपने सीधे हाथ पर इसे एरेबिक मेहंदी और इंडियन मेहंदी डिजाइन के साथ लगाते हैं और पूरे हाथ पर इसे लगाते हैं। लेकिन, आज हम हाथ के पिछले हिस्से के ऊपर के लिए मेहंदी डिजाइन की बात करेंगे जो कि देखने में बहुत सुंदर लगती हैं और हर हाथ के लिए परफेक्ट है। तो, जानते हैं इस खास मेहंदी डिजाइन के बारे में विस्तार से।

ट्रेंड में है लोटस फ्लावर मेहंदी डिजाइन-lotus mehndi design is trending

लोटस मेहंदी डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है और आप इसे हाथ के पिछले हिस्से पर सुंदरता से बनवा सकती हैं। दरअसल, इस मेहंदी डिजाइन की खास बात ये है कि ये मंडला मेहंदी (mandala mehndi design) का एक पैटर्न है, जिसका एक खास प्रकार है कमल के फूल वाली मेहंदी डिजाइन (lotus mandala mehndi design) जिसमें कि छोटे-छोटे कमल के फूल उभार के साथ बनाए जाते हैं।

मेहंदी डिजाइन बैक हैंड सिंपल मॉडर्न-Perfect for back hand mehndi design

इस मेहंदी डिजाइन की खास बात ये है कि इसे आप हाथ के पिछले हिस्से के लिए ज्यादा पसंद कर सकती हैं क्योंकि ये छोटे होने के साथ उभार वाली है जो कि हाथ के पिछले हिस्से पर परफेक्ट तरीके से छपकर नजर आती है।

हर साइज के हाथ के लिए परफेक्ट-Perfect for every hand

आपके हाथ की साइज कोई भी क्यों न हो ये मेहंदी डिजाइन परफेक्ट लगती है। यानी आपका हाथ छोटा हो या फिर बड़ा हो इस मेहंदी की डिजाइन हर हाथ के लिए परफेक्ट है।

सिर्फ एक कमल का फूल भी है काफी-Minimal mehndi design

इसमें लोग हाथों सिर्फ एक कमल का फूल भी बनवा लेते हैं और फिर मिनिमल मेहंदी डिजाइन पैटर्न को फॉलो करते हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि हाथों के बीच में एक गोला बनाकर कमल का फूल बनाया जाता है और ये देखने में बहुत सुंदर लगता है।

दुल्हनों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन-bridal mehndi design 2024

दुल्हनों के लिए ये मेहंदी डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इसे दुल्हन अपने पति के नाम के साथ भी बनवाती हैं और पूरे हाथ को कंप्लीट डिजाइन देती हैं। आप इसे हाथभर कर लगवा सकती हैं। इसी तरह आप इस साल की ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन 2024 के बारे में भी यहां जान सकते हैं।