Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा की हिंदू धर्म में विशेष मान्यता है। यह सिद्ध विनायक पूर्णिमा या सत्य विनायक पूर्णिमा के नाम से भी विख्यात है। इतना ही नहीं इस दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना की जाती है। वैशाख पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ, स्नान-दान और भोग लगाने का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को उनके प्रिय भोग लगाने से घर में सौभाग्य और समृद्धि का आगमन होता है। इस साल वैशाख पूर्णिमा 12 मई सोमवार को है। ऐसे में यहां हम आपके लिए दो खास रेसिपी लेकर आए हैं, जिन्हें आप घर में बड़ी आसानी से बना सकते हैं।
मखाना और केसर खीर रेसिपी (Makhana and Saffron Kheer Recipe)
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
दूध
चावल
चीनी
मखाना और केसर
शरद पूर्णिमा की खीर बनाने का तरीका
खीर बनाने के लिए सबसे पहले सिर्फ दूध में चावल पकाएं।
इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें बिल्कुल पानी न मिलाएं।
इसी दौरान केसर डाल लें। जब चावल पक जाए तो थोड़ा दूध और मिलाएं।
इसके बाद इसमें मखाना डालें। आप चाहें तो इसमें और भी ड्राई फ्रूड डाल सकते हैं।
सारी चीजों को पकने दें। जब खीर गाढ़ी नजर आए तो इसमें चीनी डालें।
खीर को अच्छी तरह से मिलाएं और फिर गैस ऑफ कर करके खीर ढक दें।
लौकी की खीर (Bottle gourd kheer)
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
500 ग्राम लौकी
1 लीटर फुल क्रीम दूध
100 ग्राम चीनी
10-12 काजू
8-10 बादाम
15-20 किशमिश
2 बड़े चम्मच घी
4-5 धागे केसर
1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
लौकी खीर रेसिपी
सबसे पहले लौकी को छीलकर कद्दूकस करें। लौकी से अतिरिक्त पानी निचोड़कर अलग कर दें। कढ़ाई में घी गर्म करके उसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालें। मीडियम आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें। इस बात का ख्याल रखें कि लौकी को तब तक भूनें जब तक उसका सारा पानी न सूख जाए। साथ ही रंग में हल्का सुनहरा न हो जाए। भारी तले वाले पैन में दूध उबालें। उबाल आने के बाद गैस लो करके दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं। फिर भुनी हुई लौकी डालें। 10-12 मिनट तक पकाएं। लौकी को नरम होने तक पकाएं। फिर इसमें चीनी डालें। लास्ट में इलायची पाउडर, काजू, बादाम, किशमिश और केसर पैन में डालें।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: Chanakya Niti: जल्दी अमीर बनने के लिए जीवन में अपनाएं ये आदतें, आचार्य चाणक्य की नीति में भी है इनका जिक्र
