Long Distance Relationship: रिश्ते को बनाना और उसको निभाना दोनों ही आसान काम नहीं है। रिश्ते बनाने में जितनी कठिनाई नहीं आती है, उससे अधिक परेशानी रिश्तों को निभाने में आती है। हालांकि, किसी ने सही ही कहा है कि जहां प्यार होता है वहां तकरार तो हो ही जाता है। हालांकि, जब बात लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की आती है तो यह और भी चुनौतियों भरा होता है।
क्या होता है लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप?
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप (Long Distance Relationship) एक ऐसा रिश्ता होता है, जिसमें दो लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं और रिश्ते में भी रहते हैं। हालांकि वह एक दूसरे से दूर रहते हैं और शारीरिक रूप से नहीं मिल पाते हैं। वह रिश्ते में होकर भी अलग-अलग शहरों, राज्यों या देशों में रहते हैं और काफी लंबे समय के बाद ही मिलते हैं। दोनों को एक साथ समय बिताना काफी मुश्किल होता है।
क्यों टूट रहा लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप?
- बातचीत की कमी: लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप टूटने का मेन कारण लोगों के बीच आई दूरी और बातचीत की कमी का होना है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में लोग एक दूसरे से नहीं मिल पाते हैं, जिससे उन्हें अकेलापन और भविष्य की चिंता सताने लगती है।
- भरोसे की कमी: किसी भी रिश्ते को बनाए रखने में भरोसा का होना काफी अहम होता है। इस रिश्ते में लोग एक दूसरे पर भरोसा नहीं कर पाते हैं और दूरी के कारण असुरक्षित महसूस करने लगते हैं। लोग एक दूसरे पर शक भी करते हैं, जिससे रिश्ता टूट जाता है।
- एक दूसरे को नहीं दे पाते हैं समय: लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में लोग दूसरे-दूसरे जगहों पर रहते हैं। ऐसे में वह अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं। कई बार लोग अपने जीवन में इतना बिजी हो जाते हैं कि दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में यह रिश्ता टूट जाता है।
- झगड़े और टकराव: इस रिश्ते में झगड़ा और टकराव आम है। दूरी होने के कारण हर छोटी सी छोटी बातों पर लोग झगड़ा करने लगते हैं। वह अपनी झगड़ा को जल्दी नहीं सुलझाते हैं।
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को कैसे बचाएं?
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप रिलेशनशिप में रहते हैं और आपके साथ भी इसी तरह का हो रहा है तो आप अभी से सावधान और सतर्क हो जाइए। आप अभी से ही अपने पार्टनर के लिए समय निकालना शुरू कर दीजिए। आप अपने पार्टनर की भी भावनाओं और जरूरतों को सुनिए। दोनों के बीच अगर किसी भी तरह से भरोसे का कमी है तो उसको मजबूत कीजिए। इस तरह आप अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को टूटने से बचा सकते हैं।