Lohri special Recipe: लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी को मनाया जाएगा। इसके लिए घरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महिलाएं लोहड़ी के लिए स्पेशल पकवान बनाने की तैयारी में जुटी हैं। यह त्योहार पंजाब, हरियाणा में धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। कोई भी जश्न या त्योहार बिना पारंपरिक पकवान के अधूरा माना जाता है। इस खास मौके पर कई तरह की डिश बनाई जाती हैं। आए जानें इसके बारे में।
तिल-गुड़ के लड्डू
लोहड़ी पर तिल और गुड़ से बनी कोई चीज बनायी या खायी जाए ऐसा हो नहीं सकता है। ऐसे में आप लोहड़ी के लिए घर में तिल-गुड़ के लड्डू खा सकते हैं। इससे आपको स्वाद के साथ-साथ शरीर में गर्माहट मिलेगी।
तिल की टिक्की
अगर आपको ज्यादा मीठा खाने के शौक नहीं है तो आप तिल से नमकीन टिक्की बना सकते हैं। लोहड़ी पर आप तिलकुट भी बना सकते हैं। आलू की टिक्की में तिल डालकर डिश बना सकते हैं।
कड़ा प्रसाद
लोहड़ी के मौके पर आप पंजाबी डिश कड़ा प्रसाद बना सकते हैं। यह खाने में बेहद टेस्टी होती है। यह गुरुद्वारों में बनता है। इसे आप लोहड़ी के मौके पर घर में बना सकते हैं। इन्हें बनाना त्योहार को और खास बनाता है।
गुड़ के मालपुए
लोहड़ी के मौके पर आप गुड़ के मालपुए भी बना सकते हैं। यह भोजन के अंत में परोसा जा सकता है। यह खाने में काफी टेस्टी लगता है।
मक्के दी रोटी और मीठे चावल
इस दिन आप सरसों का साग और मक्के की रोटी जरूर बनाएं। यह एक पारपंरिक डिश है और सबको पसंद आती है। इसके साथ ही साथ मीठे चावल, मूंग दाल का हलवा और कच्ची मूली भी खाने का ट्रडिशन है।
गन्ने के रस की खीर
कोई भी त्योहार मीठे के बिना अधूरा होता है। लोहड़ी के मौके पर गन्ने के रस की खीर बनाने का प्रचलन है। ये डिश बेहद स्वादिष्ट होती है और कम समय में बन भी जाती है।
