Lohri special chura designs: लोहड़ी को लेकर घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस तैयारी में भला महिलाएं अपने कपड़े और ज्वेलरी कैसे भूल सकती हैं। लोहड़ी के लिए सूट खरीदे जा रहे हैं। साथ ही उनके साथ पहनने के लिए ज्वेलरी की खरीदारी भी शुरू हो गई है। नई दुल्हनों के लिए पहली लोहड़ी बेहद खास होती है।

लोहड़ी के लिए मार्केट में एक से बढ़कर एक चूड़ा सेट आ गए हैं। सलवार-सूट के साथ इन्हें पहनने से खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगी। पंजाबी चूड़ा डिजाइन महिलाओं को खासा लुभा रहे हैं। इन दिनों लोहड़ी को लेकर स्पेशल पंजाबी ट्रेडिशनल बैंग्लस भी बाजार में उतारे गए हैं। नई दुल्हनों को ध्यान में रखकर चूड़ा सेट की डिजाइन्स बनाई गई हैं। नई-नवेली दुल्हनों के हाथों पर यह खूब सुंदर लगेंगे।

लोहड़ी पर पहनने के लिए आप इस तरह के मोटे नग और लटकन वाले चूड़ा सेट खरीद सकते हैं। ये नई नवेली दुल्हन के हाथों पर बहुत सुंदर लगेंगे।

भर हाथ के चूड़ा पहनना चाहती हैं तो आप इस तरह से उसे डिजाइन करवा सकती हैं। इसमें अपने मन मुताबिक कंगनों को बढ़ा या घटा सकती हैं।

गुलाबी कलर का चूड़ा सेट आपको सब से हटके दिखा सकता है। यह हर तरह के सलवार-सूट के साथ सुंदर लगेगा। इससे प्यारा सा लुक आपको मिलेगा।

मार्केट में इन दिनो वेलवेट वाले चूड़ा सेट ने भी धूम मचा रखी है। इसके ऊपर बेहद बारीक वर्क आपको देखने को मिल जाएगा।

अगर आप बिल्कुल यूनिक लुक चाहती हैं तो इस तरह पिंक के साथ रेड कलर की चूड़ियों के साथ सेट तैयार करवा सकती हैं। इसमें आप नग वाले कंगन लगाएं।

पारंपरिक लुक के लिए आप ऐसा चूड़ा खरीद सकती हैं। इससे आपको बिल्कुल नई-नवेली दुल्हन वाली वाइव मिलेगी। यह हर किसी महिला के हाथों की सुंदरता को बढ़ाने का काम करेगा।