Lohri 2019 Song, Lohri Party MP3, Video Songs: इस साल(2019) की लोहड़ी बहुत ही खास है। क्योंकि इसी दिन गुरु गोविंद सिंह की जयंती भी है। गोविंद सिंह सिखों के 10वें गुरु थे। इस साल उनकी 352वीं जयंती होगी। इसे देखते हुए पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में लोहड़ी की खास तैयारियां चल रही हैं। लोहड़ी के दिन दुल्ला भट्टी की कहानी सुनी जाएगी। इसके साथ ही गुरुद्वारों में कीर्तन और सेवाएं भी चलेंगी। लोहड़ी की रात ढोल-नगाड़ों पर भांगड़ा और गिद्दा किया जाएगा। साथ ही लोहड़ी पर रेवड़ी और मूंगफली खाने का भी खास महत्व है। लोग बड़े ही प्रेम भाव से एक-दूसरे को रेवड़ी और मूंगफली खाने के लिए देते हैं।
युवाओं के बीच लोहड़ी को लेकर खास उत्साह नजर आता है। विशेष रूप से नवविवाहित दंपत्ति इस दिन जमकर नृत्य करते हैं। नवविवाहित जोड़ों को लोहड़ी की रात भांगड़ा करते देखना रोमांचक अनुभव होता है। नवविवाहित जोड़े लोहड़ी पर नृत्य के जरिए एक-दूसरे के साथ और प्रेम को दर्शाते हैं। लोहड़ी पर कई सारे मशहूर पंजाबी गाने बजाए जाते हैं। इन गानों पर बच्चों, युवाओं से लेकर बूढ़े लोग भी जमकर नृत्य करते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए कुछ बेहद ही लोकप्रिय पंजाबी गाने लेकर आए हैं। ये गाने लोहड़ी पर खूब बजाए जाते हैं।


