Lohri 2025 Mehndi Design Image, Pic, Photos (लोहड़ी मेहंदी डिजाइन फोटो): लोहड़ी का त्योहार देश के कई हिस्सों में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। खासकर पंजाब और हरियाणा में इसकी अलग ही धूम रहती है। सिख समुदाय के लोग इस त्योहार को हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले सेलिब्रेट करते हैं। इस त्योहार को फसलों की कटाई के प्रतीक के रूप में मनाते हैं।
नवविवाहित जोड़ों के लिए खास होता है लोहड़ी
लोहड़ी के दिन लोग पारंपरिक पोशाक पहनते हैं और शाम के समय आग जलाकर परिक्रमा करते हैं। यह त्योहार नवविवाहित जोड़ों के लिए काफी अहम होता है। इस त्योहार पर लोग जमकर नाच-गाना और भांगड़ा करते हैं। ऐसे में इस मौके पर महिलाएं अपनी हथेलियों पर मेहंदी भी लगाती हैं। ऐसे में हम आपके लिए इस साल के कुछ बेहतरीन मेहंदी डिजाइन लेकर आए है, जिसको आप आसनी से लगा सकती हैं।

इस मेहंदी डिजाइन को आप आसानी से बना सकते हैं। लोहरी के मौके पर नई नवेली दुल्हन के लिए यह डिजाइन काफी बेस्ट है। इसको बनाने में हल्का मेहनत लगेगा, लेकिन जब यह तैयार होगा तो यह काफी यूनिक लुक देगा।

मोर के डिजाइन में बना यह मेहंदी देखने में काफी बेहतर लग रहा है। इसको आसानी से आप बना सकते हैं।

लोहरी के मौके पर यह मेहंदी बनाने के लिए सबसे बेस्ट है। इस मेहंदी पर कमल के फूल भी हैं और इस मोर का भी डिजाइन है, जो इसके लुक को काफी बेहतर बना रहा है।

लोहरी के मौके पर आप फुल हाथ मेहंदी भी बना सकती हैं।
