हिंदू घरों में पूजा-पाठ में कपूर का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है। क्या आपको पता है कि कपूर का एक और उपयोग है। इसको खाने में भी उपयोग किया जाता है। जी हां, कपूर का उपयोग खाने के लिए भी किया जाता है। खाने वाले कपूर को भीमसेनी कपूर कहा जाता है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।

कपूर कितने प्रकार का आता है?

कपूर का उपयोग आमतौर पर पूजा करने, औषधि और खाने के रूप में किया जाता है। हालांकि, पूजा और खाने वाले कपूर में जमीन आसमान का अंतर है। पूजा वाले कपूर को कभी भी खाया नहीं जाता है। मालूम हो कि कपूर दो तरह का होता है। एक खाने वाला कपूर (Edible Camphor) और दूसरा कृत्रिम कपूर (Synthetic Camphor) होता है।  

बालों से डैंड्रफ को करता है साफ

अगर आप भी बालों में डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो इसके लिए आप कुछ आसान उपाय कर सकते हैं। डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अपने बालों में नींबू और कपूर के मिश्रण को सप्ताह में तीन दिन लगा सकते हैं। दरअसल, कपूर और नींबू में एंटी-डैंड्रफ और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जिससे बाल सही से क्लीन हो जाता है।

वजन घटाने में भी है कारगर

नींबू और कपूर के मिश्रण से आप अपने वजन को कम कर सकते हैं। नींबू के रस को भीमसेनी कपूर में मिलाकर पीने से  मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे शरीर की कैलोरी काफी तेजी से बर्न होती है, जिससे वजन घटता है। 

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।