Nimboo Aur Kapoor Ke Fayde:  कपूर का उपयोग सामान्य तौर पर पूजा में किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके उपयोग से कई समस्याओं से छुटकारा पाया जाता सकता है। जी हां, कपूर के उपयोग से आप बालों के झड़ने की समस्या, हेयर डैंड्रफ, दांतों के दर्द  और पैरों की गंदगी को आसानी से साफ कर सकते हैं।

कई तरह से होता है कपूर का उपयोग

वैसे तो पूजा में उपयोग होने वाला यह कपूर सिर्फ धार्मिक लिहाज से ही नहीं, बल्कि कई मामलों में भी गुणकारी है। हालांकि, अगर आप इसका सही तरह से उपयोग करना चाहते हैं तो आप इसको नींबू के साथ उपयोग में लें। कपूर का उपयोग आप भी करते हैं या फिर करने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपके लिए इसके कुछ बेहतर उपयोग के लिए हैक्स लेकर आए हैं।

डैंड्रफ और जुओं को तुरंत हटाता है कपूर

सर्दी के मौसम में बालों में डैंड्रफ और जुओं की समस्या हो जाती है। हालांकि, कई लोग इसको हटाने के लिए तरह-तरह के चीजों को लगते रहते हैं। अधिकतर लोग तो मार्केट से महंगे प्रोडक्ट्स को लेकर आते हैं और यूज करते हैं, फिर भी उन्हें इससे छुटकारा नहीं मिलता है। ऐसे में आप नींबू और कपूर को एक साथ मिलाकर बाल में लगा सकते हैं। इसमें  एंटी-डैंड्रफ और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिससे डैंड्रफ और जुं तुरंत हट जाएंगे।

पैरों की गंदगी और बदबू को करें क्लीन

अगर आपके भी पैरों से बदबू आ रही है तो आप नींबू और कपूर के मिश्रण का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप एक टब में पहले गुनगुने पानी को मिलाएं। अब आप इसमें नींबू को निचोड़ लें और कपूर को डालकर एक मिश्रण तैयार कर लें। अब आप इसमें अपने पैरों को कुछ समय के लिए भिगो कर रखें और 10 से 15 मिनट के बाद साफ पानी से धुल लें। इस तरह आप अपने पैरों को क्लीन कर सकते हैं।

वजन को कम करता है नींबू-कपूर

शरीर के बढ़ते वजन के कारण हर कोई परेशान रहता है। ऐसे में अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं, तो आप नींबू के रस के साथ खाने वाले कपूर का उपयोग कर सकते हैं। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है।

हिंदू घरों में पूजा-पाठ में कपूर का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है। क्या आपको पता है कि कपूर का एक और उपयोग है। इसको खाने में भी उपयोग किया जाता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि कपूर कितने प्रकार का होता है तो यहां क्लिक कर अधिक जानकारी ले सकते हैं।